एड़का मंडल कांग्रेस ने मनाया राजीव जयंती, श्रद्धांजलि अर्पित की गई
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर मंडल कांग्रेस कमेटी एड़का में राजीव गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मंडल कांग्रेस कमेटी के सभी कार्यकारिणी सदस्य और ग्रामीण जन उपस्थित हुए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि देवांगन के निर्देशानुसार मंडल कांग्रेस कमेटी एड़का ने सर्वप्रथम राजीव गांधी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर फूल माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान देश में राजीव गांधी के योगदान के बारे में बताया गया कि कंप्यूटर, एटीएम और मोबाइल क्रांति लाने में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान था। दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुदगु कुमेटी, उपाध्यक्ष दयालु दुग्गा, सुजीत यादव, जयराम मांडी, कोषाध्यक्ष नरेश उइके, सचिव किशोर सलाम, सोमजी यादव, राहुल उसेंडी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।





