14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Aug 12, 2025 - 16:57
 0  16
14 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन

नारायणपुर 12 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के विभिन्न वर्गों की भागीदारी देखने को मिलेगी। इस दौड़ में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूल-कॉलेज के युवाओं सहित पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तथा खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी शामिल होंगे। यह आयोजन देशभक्ति और एकता का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ गुरुवार 14 अगस्त को प्रातः 7 बजे परेड ग्राउंड मैदान से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, जय स्तंभ चौक, चांदनी चौक, सुभाष चंद्र बोस चौक, घड़ी चौक होते हुए खेल मैदान में समापन होगा। 

      कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने इस स्वतंत्रता दौड़ में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आग्रह गणमान्य नागरिकों और युवाओं से करते हुए कहा है कि यह दौड़ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को और भी उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाने प्रेरक साबित होगी।