आईटीआई में प्रवेश के लिए पुनः खुलेंगे प्रवेश पोर्टल

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jul 14, 2025 - 15:43
 0  42
आईटीआई में प्रवेश के लिए पुनः खुलेंगे प्रवेश पोर्टल

नारायणपुर, 14 जुलाई 2025 आई.टी.आई. में प्रवेश के द्वितीय चरण ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु दिनांक 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक पोर्टल खुला रहेगा। जिला नारायणपुर अंतर्गत संचालित शासकीय महिला आईटीआई नारायणपुर, आईटीआई (गरांजी) नारायणपुर, आईटीआई छोटेडोंगर, आईटीआई ओरछा, में विभिन्न व्यवसाय जैसे कोपा, स्टेनो हिन्दी, हॉस्पिटल हाउस कीपिंग, सिलाई तकनीक, मैकेनिक डीजल, विद्युतकार, फिटर, ड्रोन टेक्नीशियन, मेसन में प्रवेश के लिए प्रथम चरण में वंचित अथवा इच्छुक नये आवेदक cgiti.admissions.nic.in पोर्टल में स्वयं अथवा अपने नज़दीकी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आई.टी.आई में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।