आंध्र प्रदेश ने दादरा नगर हवेली और दमन-दिव को 4-1 से मात दी
आंध्र प्रदेश ने रविवार, 13 अप्रैल, 2025 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के ग्रुप एफ में दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की।
आंध्र प्रदेश ने शुरुआत में ही हमला बोल दिया। आठवें मिनट में सेथु माधव ने प्रतिद्वंद्वी बॉक्स में गोल करने में सफल रहा। दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव ने 32वें मिनट में निखिल नायक के फ्री किक पर बराबरी कर ली। हालांकि, उनकी खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी क्योंकि भारत कुमार रेड्डी तथा हर्ष वर्धन ने हाफ टाइम से पहले दो गोल करके खेल को अपने कब्जे में ले लिया। दूसरे हाफ में स्थानापन्न सुरेंद्र बाबू ने 72वे मिनट में गोल कर बढ़त को और बढ़ाया तथा खेल को लगभग समाप्त कर दिया।
तीन टीमों के ग्रुप में लगातार दो हार के बाद दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं, वहीं जीत के बावजूद आंध्र प्रदेश के सामने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।
गत विजेता दिल्ली इस ग्रुप की दूसरी टीम है, जिसने दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव पर 14-0 की शानदार जीत के बाद तीन अंक हासिल किए हैं। हालांकि दिल्ली को अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए अब अपने अंतिम ग्रुप लीग मैच में ड्रॉ की जरूरत है, लेकिन आंध्र प्रदेश के लिए अगले स्तर पर पहुंचने का रास्ता केवल एक पूर्ण जीत से ही साफ हो सकता है
सोमवार, 14 अप्रैल, 2025, ग्रुप ई के मैच:
तेलंगाना बनाम चंडीगढ़ (सुबह 7.30 बजे)
पांडिचेरी बनाम उत्तराखंड (शाम 4.15 बजे)





