खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग का आयोजन 10 मार्च को
नारायणपुर ,छत्तीसगढ़ खेलो इंडिया अस्मिता सिटी लीग का आयोजन 10 मार्च को
नारायणपुर:-09 मार्च 2025/खेलो इंडिया योजना के तहत् अस्मिता सिटी लीग की शुरूआत की जाएगी। इस योजना का उद्देष्य महिलाओं के बीच खेलो को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना व महिलाओं को प्रेरित करना और उभरती हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।
अस्मिता सिटी लीग का आयोजन खेलो इंडिया केन्द्रों के माध्यम से जिला स्तर पर आयोजित किया जावेगा जिसमें विभिन्न खेल संघों, महाविद्यालयों, स्कूलों के अंडर-19 वर्ष के महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जिला नारायणपुर में खो-खो की प्रतियोगिता आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। प्राप्त निर्देशानुसार 10मार्च 2025 को प्रातः 09.00 बजे से खेलो इंडिया सेंटर (मल्लखम्ब) नारायणपुर में आयोजित किया जावेगा।
अस्मिता सिटी लीग हेतु खो-खो खेल के इच्छुक खिलाड़ियों को 10 मार्च, 2025 को प्राप्त 8.30 बजे तक खेलो इंडिया सेंटर (मल्लखम्ब) नारायणपुर में सहभागिता हेतु उपस्थित हो सकेंगे। संभव हो तो भारतीय खेल प्राधिकरण के National Sports Repository System (NSRS) वेब पोर्टल https://nsrs.kheloindia.gov.in में खिलाड़ी अपना पंजीयन करा सकता है। जिन खिलाड़ियों का पंजीयन नहीं हो पायेगा उनके पंजीयन की व्यवस्था आयोजन स्थल में ही की जावेगी इस हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति खिलाड़ियों को प्रस्तुत करना होगा।





