भारी बारिश में नारायणपुर पुलिस ने जारी किया अलर्ट: नदी-नालों और जलप्रपातों से दूर रहने की अपील, इमरजेंसी में डायल करें 112
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 24 सितम्बर 2026 - जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लगातार बारिश के बीच नदियों, नालों, जलप्रपातों, डूबे हुए रास्तों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन व पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर या बंद किए गए मार्गों को पार करने की कोशिश न करें।
पुलिस ने जारी की ये महत्वपूर्ण अपील -
- खतरे वाली जगहों पर बिल्कुल न जाएँ
- गिरे हुए बिजली के तारों और खंभों से दूर रहें
- बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
- केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें, अफवाहों से बचें
- किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें
नारायणपुर पुलिस ने कहा है - सतर्क रहें, सुरक्षित रहें - हम हमेशा आपके साथ हैं।





