भारी बारिश के कारण स्थगित हुई सरदार पटेल की 150वीं जयंती प्रतियोगिताएँ अब 1 अगस्त को DRG Training Arena में होंगी आयोजित
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
????
महत्वपूर्ण सूचना | नारायणपुर पुलिस
लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण स्थगित की गई सरदार वल्लभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं की नई तिथि घोषित कर दी गई है।
???? दिनांक: 01 अगस्त 2026
???? समय: प्रातः 10:00 बजे
???? स्थान: DRG Training Arena, नारायणपुर
आयोजित प्रतियोगिताएँ:
1. निबंध प्रतियोगिता
विषय: भारत की एकता के शिल्पकार, राष्ट्र निर्माण में योगदान, एक भारत श्रेष्ठ भारत आदि
2. चित्रकला प्रतियोगिता
विषय: सरदार पटेल का जीवन, राष्ट्रीय एकता, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आदि
3. वाद-विवाद प्रतियोगिता विषय: राष्ट्रीय एकता, राजनीतिक एकीकरण, नेतृत्व और युवा पीढ़ी की भूमिका
सभी पंजीकृत एवं इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
आइए, राष्ट्र की एकता के अमर शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए इस आयोजन को सफल बनाएं।
संपर्क:
91 93028 74211 -शंकर सलाम
नारायणपुर पुलिस
विग्रह से विश्वास





