नारायणपुर में 4 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026, परेड ग्राउंड में जुटेंगे 15 से 29 वर्ष के युवा, 9 विधाओं में दिखाएंगे प्रतिभा

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Nov 2, 2026 - 22:11
 0  44
नारायणपुर में 4 नवंबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026, परेड ग्राउंड में जुटेंगे 15 से 29 वर्ष के युवा, 9 विधाओं में दिखाएंगे प्रतिभा

नारायणपुर, 02 नवंबर 2026

विकसित भारत - युवा शक्ति के साथ थीम पर आधारित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन जिला नारायणपुर में किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

संशोधित कार्यक्रम विवरण -

दिनांक - 04 नवंबर 2026, प्रातः 09:00 बजे से

स्थान - परेड ग्राउंड, नारायणपुर

आयु वर्ग - 15 से 29 वर्ष

नारा - युवा जागेगा तो भारत आगे बढ़ेगा...

आयोजित विधाएं -

इस युवा उत्सव में कुल 9 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी -

01. विकसित भारत चैलेंज ट्रैक (PPT Round, Theme - Tribal Leadership, Natural Resources and Inclusive Development)

02. लोक नृत्य

03. लोक गीत

04. चित्रकला (नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत)

05. कविता लेखन

06. नुक्कड़ नाटक

07. क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज (नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़)

08. पारंपरिक वेशभूषा

09. रॉक बैंड (राज्य स्तर पर)

पंजीयन की अंतिम तिथि - 03 नवंबर 2026 तक

पंजीयन हेतु लिंक -

https://docs.google.com/spreadsheets/d/1L1b18NEjQhX1WK8dyR_t9_ykiKzTQOkpl1Kyc7fEVFs/edit?usp=sharing

संपर्क -

पंजीयन संबंधित एवं अन्य जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नारायणपुर के मोबाइल नंबर 9755415443 एवं 7587449868 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजक - जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला नारायणपुर (छ.ग.)