नारायणपुर: एसपी गुड़िया-आईटीबीपी कमांडेंट नायक के मार्गदर्शन में ‘माड़ मैत्री’ कृषि प्रशिक्षण, 50 ग्रामीण लाभान्वित
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 25 मई 2026 “विग्रह से विश्वास” की भावना को जमीन पर उतारते हुए नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी ने ‘माड़ मैत्री’ अभियान के अंतर्गत पदमकोट में ग्रामीणों के लिए कृषि एवं बीज रोपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आजीविका को सशक्त करना है।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट श्री बेनुधर नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन पदमकोट कैम्प के कमांडर श्री दिनेश, सहायक कमांडेंट तथा श्री महिपाल, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) द्वारा किया गया।
आधुनिक खेती की दी गई जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीणों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत किस्म के बीजों का चयन और वैज्ञानिक तरीके से बीज रोपण की बारीकियां सिखाई गईं। साथ ही पशुपालन से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की गईं ताकि ग्रामीण खेती के साथ-साथ पशुपालन से भी अपनी आय बढ़ा सकें।
बीज वितरण कर किया प्रेरित
कार्यक्रम में ग्रामीणों को खेती के लिए विभिन्न प्रकार के उन्नत बीज निःशुल्क वितरित किए गए और उन्हें आत्मनिर्भर कृषि के लिए प्रेरित किया गया। पदमकोट एवं आसपास के लगभग 40-50 ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
विश्वास निर्माण की पहल
‘माड़ मैत्री’ अभियान के माध्यम से नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी लगातार अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास निर्माण, जनजागरूकता और विकासोन्मुख गतिविधियां चला रही है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण हित और जनकल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।





