नक्सलियों की जमीन के अंदर छिपी साजिश नाकाम, काकुर में नारायणपुर पुलिस ने ध्वस्त किया अंडरग्राउंड ठिकाना
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत काकुर क्षेत्र (थाना सोनपुर) में संचालित सुरक्षा कैंप के आसपास सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्मित एक अंडरग्राउंड हाउस (भूमिगत ठिकाना) का पता लगाया गया, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। अभियान में सम्मिलित जवानों द्वारा क्षेत्र में सघन तलाशी ली गई, जिसमें उक्त भूमिगत संरचना का उपयोग नक्सलियों द्वारा छिपने, बैठक करने एवं दैनिक गतिविधियों के संचालन हेतु किया जाना पाया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त ठिकाने को नष्ट कर दिया गया।
सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नारायणपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नक्सलियों द्वारा छिपाए/लगाए गए आईईडी और अन्य डंप सामग्री को रिकवरी करके आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा
सके।





