भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

नारायणपुर , छत्तीसगढ़

Apr 2, 2026 - 12:37
 0  7
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल तक आमंत्रित

नारायणपुर, 01 अप्रैल 2026 भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर भी उपलब्ध है। इच्छुक एवं पात्र युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है। भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष अभ्यर्थी जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर एवं ट्रेड्समैन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं महिला अभ्यर्थी सेना पुलिस, नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा पदों के लिए पात्र हैं।

आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष निर्धारित की गई है तथा आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 01 जून से 10 जून के बीच आयोजित होने की संभावना है।