बिहान मिशन में 2 संविदा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, 6 अप्रैल तक करें आवेदन
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
विकासखंड परियोजना प्रबंधक और क्षेत्रीय समन्वयक के 1-1 पद के लिए स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से 6 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर, 18 मार्च 2026 मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा निर्देशानुसार जिला नारायणपुर में ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत जनपद पंचायत स्तर पर रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
जारी सूचना के अनुसार विकासखंड परियोजना प्रबंधक का 1 पद अनुसूचित जनजाति (मुक्त) तथा क्षेत्रीय समन्वयक का 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (मुक्त) के लिए निर्धारित किया गया है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अभ्यर्थी अपना आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के नाम से निर्धारित प्रारूप में 6 अप्रैल 2026 सायं 3 बजे तक केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
पदों से संबंधित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप जिला नारायणपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.narayanpur.gov.in एवं www.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत एवं संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल पर भी विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है, जहाँ से अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते हैं।





