एक अप्रैल से ई-चालान जमा करने की सुविधा

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Mar 17, 2026 - 22:33
 0  14
एक अप्रैल से ई-चालान जमा करने की सुविधा

नारायणपुर, 17 मार्च 2026 राज्य शासन द्वारा भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त किए जाने एवं ऑनलाइन माध्यम से ही चालान जमा करने ओवर द काउंटर (ओटीसी) की सुविधा लागू की है। जिला कोषालय अधिकारी हरिश साहू ने जानकारी दी है कि ओटीसी सुविधा अंतर्गत ई-चालान पोर्टल पर चालान जमा करते समय चालान का डेटा बैंक को ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया जाता है जिससे बैंक स्तर पर पुनः चालान प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहती है। बैंक काउंटर पर केवल ऑनलाइन जेनरेट चालान जिसमे ट्रेसरी रिफरेंस नंबर (टीआरएन) की प्रविष्टि करके राशि जमा की जाती है, एवं बैंक द्वारा एमआईएस कोषालय में ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाता है। जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को जानकारी दी गई है कि वे बैंको और कोषालयों में ई-चालान अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। ई-चालान का जमा करने का सुविधा एक अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगा। आम जनता को सूचित किया जाता है कि 1 अप्रैल से ऑनलाइन ई-चालान जमा करने की सुविधा दी जाएगी।