कलेक्टर नम्रता जैन की पहल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Mar 17, 2026 - 22:38
 0  40
कलेक्टर नम्रता जैन की पहल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

नारायणपुर, 17 मार्च 2026 कलेक्टर नम्रता जैन की अनुकरणीय एवं सराहनीय पहल के तहत जिले में शासकीय कार्यों को उत्कृष्ट रूप से क्रियान्वित करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को प्राथमिक शाला कुरूसनार के प्रधान पाठक श्री रामकीर्तन मरकाम को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन ने उन्हें शाल, श्रीफल एवं उनके नाम की नेम प्लेट भेंट कर सम्मानित किया।

श्री रामकीर्तन मरकाम को यह सम्मान विद्यालय में किए गए नवाचार, विद्यार्थियों के प्रति जिम्मेदारी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पित कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कलेक्टर ने उनके इस प्रशंसनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खालको, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने भी श्री मरकाम के कार्यों की सराहना की।