नारायणपुर पुलिस की दो अलग-अलग कार्यवाही में 44.6 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Mar 2, 2026 - 17:13
 0  140
नारायणपुर पुलिस की दो अलग-अलग कार्यवाही में 44.6 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुर, 1 मार्च 2026 - नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 01.03.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही की गई।

पहली कार्यवाही साप्ताहिक बाजार क्षेत्र, नारायणपुर के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 21 एफ 9826 सहित पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरत व्यापारी (उम्र 52 वर्ष), निवासी बखरापारा, थाना व जिला नारायणपुर बताया। तलाशी लेने पर पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे दो कार्टून से 24 नग अंग्रेजी शराब की बोतल (प्रत्येक 750 मि.ली.) जप्त की गई, जिसकी अनुमानित जप्ती मूल्य लगभग ₹70,000/- है।

दूसरी कार्यवाही नारायणपुर-कोण्डागांव मार्ग पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17 केएफ-1120 सहित पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश कुलदीप (उम्र 38 वर्ष), निवासी फरसगांव, जिला नारायणपुर बताया। काले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब बोतल, अद्धी, पौवा और केन बीयर जप्त की गई, जिसकी अनुमानित जप्ती मूल्य लगभग ₹75,000/- है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।