नारायणपुर में चोरों का आतंक, पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Feb 19, 2026 - 15:24
 0  86
नारायणपुर में चोरों का आतंक, पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल

नारायणपुर जिले में चोरियों की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश और भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही और चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

कल रात फिर से एक बार चोरों ने नारायणपुर के तीन मंदिरों को निशाना बनाया, जिनमें भगवान श्री राम मंदिर, भगवान श्री हनुमान मंदिर और संतोषी माता मंदिर शामिल हैं। चोरों ने मंदिरों के ताले तोड़कर दान पेटी और कीमती आभूषण चोरी कर लिए।

नारायणपुर के निवासियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन इन चोरियों को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद् ने भी इस मामले में आवाज उठाई है और पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

चोरों ने मेन रोड में विक्रांत इलेक्ट्रोनिक की दुकान और शिव कुमार अग्रवाल के किराना दुकान में भी धावा बोला, लेकिन सटर में सेंटर लॉक होने से चोरी करने में असफल रहे।

नारायणपुर के निवासियों का पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठ गया है, क्योंकि पिछले दिनों एक साथ पांच मंदिरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमे पुलिस के हाथ आज तक खाली हैं।