जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Feb 18, 2026 - 18:57
 0  27
जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न

नारायणपुर, 18 फरवरी 2026 कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्ष्ता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री बैंकर्स कमेटी की समीक्षा बैठक 17 फरवरी दिन मंगवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में सभी संबंधित बैंक और शासकीय विभागीय अधिकारी पर उपस्थित थे। बैठक में जिले के बैंक जमा-ऋण अनुपात जो वर्तमान में 47.44 प्रतिशत है, जो आरबीआई के बेंचमार्क 60 प्रतिशत से कम है, जिसे 60 प्रतिशत बढ़ाने के विषय पर चर्चा किया गया। इसके अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति, विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं की प्रगति और वित्तीय समावेशन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की समीक्षा की गई। इसके साथ ही, डिजिटल बैंकिंग, धोखाधड़ी से बचाव और शिकायत निवारण के संबंध में जागरूकता अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। ग्राम पंचायत स्तर पर सेवा क्षेत्र के अनुसार बैंक शाखाओं के उद्घाटन और बैंक क्रेडिट लिंकेज, समूहों द्वारा खोले गए बैंक खाते के मामलों पर चर्चा किया गया। इसके अतिरिक्त, समूह बीमा योजनाओं की प्रगति और दोहरी प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पर भी विचार किया गया।

कलेक्टर नम्रता जैन ने निर्देशित करते हुए कहा कि जिले की सभी बैंक शाखाएं ऋण प्रकरणों का समयबद्ध स्वीकृति एवं निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से व्यक्तिगत व सूक्ष्म उद्यमियों हेतु प्रस्तुत प्रकरणों का त्वरित वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाखा प्रबंधकों को पीएमईजीपीए और मुद्रा योजनाओं के स्वीकृत प्रकरणों में तेजी लाने पर बल देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ विलंब के बिना उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मत्स्य पालन एवं पशुपालन विभाग के उपसंचालक को निर्देशित किया गया कि वे अधिक संख्या में प्रकरण बैंक शाखाओं में भेजें ताकि ग्रामीणोंए स्वरोजगारकर्ताओं और छोटे उद्यमियों को वित्तीय सहायता मिल सके।

सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में लंबित ऋण प्रकरणों का बैंकों द्वारा निपटान सुनिश्चित करें। सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने बीसी स्टाफ को सुशासन एक्सप्रेस के तहत् प्रत्येक निय्याद निल्लानार शिविर में उपस्थित होने के लिए कहें, ताकि बचत खाता खोला जा सके। नियाद निल्लनार क्षेत्र में बैंक खाते की संख्या पर्याप्त होनी चाहिए। प्रत्येक परिवार का एक खाता होना चाहिए, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ आम व्यक्ति को मिल सके। आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक को कुतुल में एक बैंक शाखा स्थापित करने निर्देशित किया गया। इसके अलावा एचडीएफसी और आईसीआईसीआई के शाखा प्रबंधकों को जिले में प्रत्येक 10 बीसी केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया गया। हम प्रत्येक शिविर में प्रत्येक बैंक शाखा से सहयोग चाहते हैं। कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय सतत् निगरानी एवं पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी विभाग और बैंक मिलकर कार्य करें।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, आरबीआई के एलडीओ नवीन तिवारी, नाबार्ड से डीडीएम मनीष माली और एलडीएम सुनील कुमार बागे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सभी बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।