स्नेहा विश्वास ने रचा इतिहास, सामान्य श्रेणी में पहला और पूरे प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jul 17, 2026 - 14:09
 0  168
स्नेहा विश्वास ने रचा इतिहास, सामान्य श्रेणी में पहला और पूरे प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

नारायणपुर जिले की स्नेहा विश्वास ने व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित प्री. बी.एड. (Pre B.Ed.) प्रवेश परीक्षा 2026 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इस परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस परीक्षा में प्रदेश की प्रतिभावान छात्रा स्नेहा विश्वास (Sneha Vishwas) ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है।

स्नेहा ने इस राज्य स्तरीय परीक्षा में कुल 87 अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान (Overall State Rank 2) हासिल किया है। इसके साथ ही, सामान्य श्रेणी (General Category) में उन्होंने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान (Rank 1) का गौरव प्राप्त किया है।

मेहनत और लगन से पायी ऐतिहासिक सफलता- रोल नंबर 28011157 की परीक्षार्थी स्नेहा विश्वास की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। परीक्षा के कड़े मुकाबले के बीच सामान्य वर्ग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना उनकी कड़ी मेहनत, निरंतरता और सटीक रणनीति का परिणाम है।

भविष्य के शिक्षकों के लिए प्रेरणा -

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली प्री. बी.एड. परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। ऐसे में स्नेहा विश्वास की यह शानदार उपलब्धि भविष्य में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है।

'इंसाइट 36 न्यूज' की ओर से स्नेहा विश्वास को उनकी इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभ

कामनाएं।