पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की लोक कला जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति
छत्तीसगढ़, नारायणपुर
पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन
रायपुर। दिनांक: 04 जुलाई 2026, समय: सुबह 3:15 बजे
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण *डॉ. तीजन बाई* ने आज सुबह रायपुर एम्स में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने X पर लिखा:
"सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई। उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ओम शांति!"
उनके बारे में-
पंडवानी की विश्व पहचान*: तीजन बाई ने अपनी दमदार आवाज़, अभिनय और महाभारत की कथाओं के जरिए पंडवानी को गांव की चौपाल से उठाकर एशिया, यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचाया।
सम्मान: -
1988 - पद्मश्री
2003 - पद्म भूषण
2019 - पद्म विभूषण
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, नृत्य शिरोमणि, कला शिरोमणि और कई विश्वविद्यालयों से मानद डी.लिट.
विरासत: -उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया।
तीजन बाई के जाने से लोककला जगत ने अपना एक अमूल्य नक्षत्र खो दिया है।





