नारायणपुर के कुम्हारपारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप-बाइक भिड़ंत में युवक नकुल भोयर की मौत, चालक फरार
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर जिले में कुम्हारपारा पहाड़ी मंदिर मार्ग पर आज सुबह करीब 8:15 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पिकअप वाहन और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मृत्यु हो गई।
मृतक की पहचान नकुल भोयर, निवासी बडगांव (छोटेडोंगर) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को इतनी भीषण टक्कर मारी कि युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता दिखाते हुए पुलिस सहायता 112 को सूचना दी। 112 की टीम ने घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय नारायणपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।
संदेश:-
सड़क पर बिखरा खून सिर्फ प्रशासन से सवाल नहीं पूछता, हमसे भी जवाब मांगता है।
तेज रफ्तार का रोमांच, एक परिवार का मातम बन जाता है। पुलिस रोज हादसे रोकने में जुटी है, पर स्टेयरिंग तो हमारे हाथ में है।
बस इतना करें:-गति से दोस्ती नहीं, जिंदगी से दोस्ती करें। नियम निभाएं, धैर्य रखें।
क्योंकि लौटकर घर आना सिर्फ आपकी नहीं, आपके इंतजार का हक है।
"सुरक्षित चलें, अपनों का ख्याल रखें। "
धन्यवाद





