थाना कुकड़ाझोर पुलिस ने जुआ खेलते 9 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा, 1,16,300 रुपये नगद, ताश पत्ती व वाहन समेत सामग्री जब्त
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12.05.2026 को थाना कुकड़ाझोर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोरण्ड करमरी मुख्य मार्ग के बाये ओर जंगल मैदान में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 09 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया।
*गिरफ्तार आरोपीगण :-*
1. मुकेश उर्फ बिट्टू गुप्ता पिता घनश्याम गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी राजीव चौक नारायणपुर।
2. प्रफुल बड़रिया पिता स्व. सुरेश बड़रिया उम्र 47 वर्ष निवासी तहसील पारा नारायणपुर।
3. विष्णु नंदी पिता स्व. खगेन्द्र नंदी उम्र 42 वर्ष निवासी बरबसपुरा नारायणपुर।
4. ऋषिकेश जायसवाल पिता मोतीलाल जायसवाल उम्र 49 वर्ष निवासी गढ़बंगाल नारायणपुर।
5. गणेश शील पिता गोपाल शील उम्र 27 वर्ष निवासी डी.एन.के. कॉलोनी नारायणपुर।
6. यश कुमार जैन पिता गौतम जैन उम्र 28 वर्ष निवासी तहसील पारा नारायणपुर।
7. नरेंद्र कुलदीप पिता स्व. मनसा राम कुलदीप उम्र 60 वर्ष निवासी हर्राकोटी नारायणपुर।
8. चमन कौड़ो पिता विजय कौड़ो उम्र 28 वर्ष निवासी सुलेंगा नारायणपुर।
9. दीपक कतलाम पिता लक्ष्मण कतलाम उम्र 27 वर्ष निवासी एस.पी.ओ बंगला पारा नारायणपुर।
पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त मशरूका :-
नगदी रकम – 1,16,300/- रुपये
52 पत्ती ताश की गड्डी 04 नग
प्लास्टिक तिरपाल – 03 नग
दो पहिया मोटरसाइकिल 09 नग
होंडा एक्टिवा – 02 नग
उक्त कार्यवाही साइबर सेल नारायणपुर एवं थाना कुकड़ाझोर की संयुक्त कार्यवाही रही।
पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया का संदेश :
“नारायणपुर पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।”





