प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश आवेदन सुधार का अवसर 21 अप्रैल तक कर सकेंगे संशोधन

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Apr 21, 2026 - 15:38
 0  17
प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश आवेदन सुधार का अवसर 21 अप्रैल तक कर सकेंगे संशोधन

नारायणपुर, 20 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजनांतर्गत प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार का अवसर विद्यार्थियों को दिया गया है।

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। अब विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए विशेष अवसर प्रदान किया गया है। विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र में सुधार 18 से 21 अप्रैल 2026 रात्रि 12 बजे तक कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित लिंक पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से संशोधन किया जा सकता है। साथ ही कार्यालयीन समय में कार्यालय कक्ष क्रमांक 94, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर में उपस्थित होकर भी त्रुटि सुधार कराया जा सकेगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन निरस्त होने की स्थिति में संबंधित विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा नारायणपुर के सूचना पटल पर उपलब्ध है।