एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 01 मार्च को आयोजित
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 23 फरवरी 2026 जिला नारायणपुर अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छेरीबेड़ा एवं ओरछा में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 01 मार्च 2026 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या शिक्षा परिसर गरांजी, शासकीय बालक बुनियादी आदर्श आवासीय विद्यालय गरांजी एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ओरछा में परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु राज्य कार्यालय द्वारा वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ पर प्रवेश पत्र जारी किया गया है। परीक्षा के पूर्व विद्यार्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नारायणपुर एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छेरीबेड़ा एवं ओरछा से सम्पर्क कर सकते हैं।





