शासकीय कार्य में बाधा एवं पुलिस दल से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Feb 14, 2026 - 22:56
 0  259
शासकीय कार्य में बाधा एवं पुलिस दल से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 13.02.2026 को पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा पुलिस बल के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस दल शासकीय वाहन से ड्यूटी पर था, उसी दौरान आरोपी सुरजीत सिंह ठाकुर (उम्र 38 वर्ष), निवासी नारायणपुर द्वारा पुलिस वाहन को रोककर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। आरोपी द्वारा पुलिस कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच, धमकी एवं अभद्र व्यवहार किया गया तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।

घटना की सूचना पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 126, 296, 351(2), 221, 132 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु आवेदन किया गया है।

प्रकरण की विवेचना जारी है।