रायपुर के लोकभवन में ब्रजेश्वरी रावटे सम्मानित: राज्यपाल रमेन डेका ने की दो ब्रेल पुस्तकों और 3000+ ऑडियो बुक्स का विमोचन

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jan 28, 2026 - 18:06
Jan 28, 2026 - 18:11
 0  53
रायपुर के लोकभवन में ब्रजेश्वरी रावटे सम्मानित: राज्यपाल रमेन डेका ने की दो ब्रेल पुस्तकों और 3000+ ऑडियो बुक्स का विमोचन

रायपुर, 26 जनवरी 2026 - लोकभवन रायपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में श्रीमती ब्रजेश्वरी रावटे जी को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने दो ब्रेल पुस्तकों और 3000+ ऑडियो बुक्स का विमोचन किया, जिसमें "खुली पाठशाला आवाजों की दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानी" और "छत्तीसगढ़ के वीर" शामिल हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने कहा कि यह संवेदनशील और अनोखा पहल है, जिसमें शिक्षा केवल देखने वालों के लिए नहीं बल्कि हर उस मन के लिए है जो उसे सीखना चाहता है। उन्होंने कहा कि देश के सभी दृष्टि बाधित बच्चों तक यह ऑडियो बुक्स अन्य भाषाओं में भी पहुंचनी चाहिए।

ब्रजेश्वरी रावटे ने बताया कि उन्होंने डेढ़ वर्ष पूर्व दृष्टिबाधित व्यक्तियों के एक समूह से जुड़ने के दौरान यह ज्ञात हुआ कि मुख्य रूप से उन्हें ऑडियो फॉर्मेट के माध्यम से अध्ययन करने की शुरुआत हुई। उन्होंने भारत के लोक नृत्य, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल, बस्तर की सांस्कृतिक को हिंदी, हल्बी, छत्तीसगढ़ी में अपने स्वर में ऑडियो श्रृंखला में प्रस्ताओं में प्रस्तुत की है।