ऊर्जा संरक्षण विषय पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Oct 30, 2025 - 21:58
 0  10
ऊर्जा संरक्षण विषय पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

नारायणपुर, 30 अक्टूबर 2025 ऊर्जा संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी, भारत सरकार के तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण विषय पर राज्य एवं राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2025 के दौरान आयोजित होगी।

इस प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 7वीं तक के विद्यार्थियों को समूह ‘क’ तथा कक्षा 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों को समूह ‘ख’ में शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में ऊर्जा संरक्षण के महत्व को समझाना और ऊर्जा दक्षता की दिशा में प्रेरित करना है।

प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित किए गए हैं ऊर्जा बचाएं, पृथ्वी बचाएं और (Be a Star – Use BEE Star Appliances) इन विषयों पर विद्यार्थी अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनात्मकता के माध्यम से चित्र प्रस्तुत करेंगे।

राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय पुरस्कार ₹30,000, तृतीय पुरस्कार ₹20,000 तथा प्रशंसा पुरस्कार ₹7,500 रखा गया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹1,00,000, द्वितीय ₹50,000, तृतीय ₹30,000 और प्रशंसा पुरस्कार ₹15,000 निर्धारित किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विजेताओं को नकद राशि के साथ पदक तथा लैपटॉप या टैबलेट भी प्रदान किया जाएगा। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति सजगता लाने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।