राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से रूकमणी हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jul 10, 2025 - 15:33
 0  37
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से रूकमणी हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

नारायणपुर, 10 जुलाई 2025 जिले के ग्राम एड़का निवासी रूकमणी नाग, पति दिनानाथ नाग, जो खेती किसानी करके अपने एवं परिवार का पालन पोषण कर जीवन यापन कर रहे थे। जब उनको उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिली तब वे विभागीय योजनाओं के विस्तार से जानकारी ली और उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी मेहनत और विभागीय योजनाओं से मिले लाभ का नतीजा सामने आने लगा है।

रूकमणी नाग ने उन्नत तकनीक से टमाटर, करेला एवं मिर्च की खेती शुरू किया, जिससे उनकी पहले की आय की अपेक्षा अधिक आय में वृद्धि हुई। किसान रूकमणी हमेशा धान की फसल लगाती थी। समय के साथ साथ उत्पादन में कमी आने लगी और लागत मे वृध्दि होने से आमदनी में कमी होती थी। उद्यानिकी विभाग द्वारा रूकमणी को उद्यानिकी फसल टमाटर, करेला एवं मिर्च की खेती करने का सुझाव दिया गया, जिससे रूकमणी के आमदनी में बढोत्तरी होने लगी है। रूकमणी को इस खेती से 70 हजार से अधीक रूपए की आमदनी प्राप्त हुई है और उनकी घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। जिसे देखकर आसपास के कृषक भी उद्यानिकी फसल लेना चाहते है।