मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान जिले में दसवां चरण 25 जून से प्रारम्भ होकर 24 जुलाई तक चलाया जाएगा

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jun 30, 2025 - 19:09
 0  19
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान   जिले में दसवां चरण 25 जून से प्रारम्भ होकर 24 जुलाई तक चलाया जाएगा

नारायणपुर, 30 जून 2025 राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का दसवां चरण 25 जून से प्रारम्भ होकर 24 जुलाई 2025 तक क्रियान्वयन कर सफलतापूर्वक अभियान को सफल बनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 25 जून को जिले के गा्रम गुरिया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर से की गई। उक्त अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री इन्द्रप्रसाद बघेल,

 जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पिंकि उसेण्डी, पूर्व जिला बी.जे.पी अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, ग्राम सरपंच श्रीमति सुषिला दुग्गा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एस.राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजीव सिंह बघेल, डॉ परमानंद बघेल जिला व्हीबीडी सलाहकार, श्री ईष्वर कुजुर, बीपीएम विकासखण्ड नारायणपुर, एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन दीदी आगनबांडी कार्यकर्ता तथा श्री दिनेश्वर पुजारी व्हीबीडी एमटीएस एवं ग्रामीणजन एवं स्कूली छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। ज्ञात है कि बस्तर संभाग में अधिकांस क्षेत्र अबुझमाड़ के अंतर्गत है, जो पुर्व मे मलेरिया से अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा है। अभियान के दौरान ग्यारवा चरण में लक्ष्य जनसंख्या को आर.डी. कीट के माध्यम से मलेरिया जांच कर पुर्ण उपचारित किया गया। उसी तरह बारहवा चरण मे कुल लक्ष्य जनसंख्या 1 लाख 56 हजार 540 को आर.डी. कीट के माध्यम से मलेरिया जांच की जाएगी, जिसके लिए कुल सर्वे दलो की सख्या 188 एवं कुल सर्वे दलो में सदस्यो की सख्या 515 तथा कार्य को सुचारू रूप से सुपरविजन एवं मानिटोरिंग के लिए 22 सुपरवाइजरो की डुयटी लगाई गयी है। पॉजिटिव केस आने पर तत्काल अपने समक्ष ही प्रथम खुराक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (दल के प्रथम सदस्यो) द्वारा एंट्री मलेरिया ड्रग्स खिलाया जाऐगा। जहॉ द्वितीय व तृतीय खुराक मितानिनो के निगरानी में दी जाती है ताकि मरीज का पूर्ण ईलाज हो सकें। समस्त सर्वे दलो को प्रशिक्षण देकर अभियान संबंधित समाग्री प्रदाय की जाती है। 25 जून को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एस.राज के मार्गदर्शन मे जिला स्तर से अभियान की शुरूआत की गई एवं वर्तमान मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टी.आर.कुवर के मार्गदर्शन मे अभियान को गति दी जाएगी।