सागौन तस्कर मुकेश कुमार शाहा और रमेश शोरी गिरफ्तार; पिकअप जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग को सौंपा
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
थाना कुरुषनार पुलिस ने सागौन तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए सागौन तस्कर मुकेश कुमार शाहा और रमेश शोरी को चेकिंग दौरान हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी मिलकर अवैध रूप से सागौन ूलकड़ी की तस्करी करते और इसे जिला मुख्यालय नारायणपुर के बढ़ई को ऊँचे दामों पर बेचा करते थे। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को जब्त कर वन अधिनियम की धारा 52 (2) के तहत अग्रिम कार्यवाही के लिए वन विभाग के सुपुर्द किया गया है।





