कुडमेल-कलहाजा-जाटलूर मुठभेड़: मारे गए नक्सलियों के शवों का अंतिम संस्कार

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

May 26, 2025 - 22:07
 0  100
कुडमेल-कलहाजा-जाटलूर मुठभेड़: मारे गए नक्सलियों के शवों का अंतिम संस्कार

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में 21 मई 2025 को हुई कुडमेल-कलहाजा-जाटलूर मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों में से 20 के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। माओवादी कैडर कोसी , हुंगी के परिजन 26 मई को शव लेने नारायणपुर पहुंचे और शव के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका को देखते हुए, शव का अंतिम संस्कार नारायणपुर मुख्यालय में ही करवाने का अनुरोध किया।

शेष 7 नक्सलियों के शवों के लिए कोई स्पष्ट कानूनी दावा नहीं आया, जिनमें सीपीआई (माओवादी) के महासचिव बसवराजु का शव भी शामिल था। इन 8 शवों का अंतिम संस्कार कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार विधिसम्मत तरीके से नारायणपुर में किया गया