नारायणपुर में श्री राम नवमी पर भव्य भंडारा और विशाल शोभायात्रा का आयोजन
नारायणपुर ,छत्तीसगढ़
नारायणपुर जिले में श्री रामनवमी के अवसर पर एक भव्य भंडारा और विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और सनातन धर्म मंच जिला नारायणपुर ने किया।
शोभायात्रा का आयोजन
शोभायात्रा बखरूपारा स्थित बजरंग कला मंदिर से शुरू हुई और मुख्य मार्ग होते हुए जगदीश मंदिर, राजीव चौक, सोनपुर रोड, चांदनी चौक और जय स्तंभ चौक में बने श्री राम झांकी में श्री राम स्तुति की गई। इसके बाद यात्रा पुराने बस स्टैंड से घूमकर श्री राम मंदिर मुख्य मार्ग में समाप्त हुई।
भोजन भंडारा का आयोजन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और सनातन धर्म मंच ने भक्तों के लिए भोजन भंडारा का आयोजन प्रातः से ही जगदीश कला मंदिर के प्रांगण में रखा था। इसमें भक्तों के लिए खिचड़ी प्रसाद और हलवे का प्रसाद वितरण किया गया।
नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग
नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने इस आयोजन में अपना सहयोग दिया, जिसके कारण श्रीराम नवमी के अवसर पर पूरे जिले का माहौल भक्ति मय रहा।





