जिला स्तरीय बस्तर पंडुम के मुख्य अतिथि होंगे वन मंत्री केदार कश्यप

नारायणपुर ,छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन माहका के इंडोर स्टेडियम में 22 मार्च दिन शनिवार को

Mar 21, 2025 - 19:18
 0  41
जिला स्तरीय बस्तर पंडुम के मुख्य अतिथि होंगे वन मंत्री केदार कश्यप

कार्यक्रम का आयोजन माहका के इंडोर स्टेडियम में 22 मार्च दिन शनिवार को 

नारायणपुर, 20 मार्च 2025// जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग की अद्भुत कला और संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करने के उद्देश्य से इस वर्ष बस्तर पंडुम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में 17 एवं 18 मार्च को विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात 22 मार्च दिन शनिवार को जिला स्तरीय बस्तर पंडुम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, संसदीय कार्य एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में सांसद श्री महेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेण्डी, नरेश कोर्राम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रताप मण्डावी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री चैतुराम कुमेटी और श्री मंगड़ूराम नूरेटी शामिल होंगे।