कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण

Mar 6, 2025 - 07:30
 0  38
कलेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण

नारायणपुर:- 5 मार्च 2025/ कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कृषि विज्ञान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. दिब्येंदु दास द्वारा कलेक्टर ममगाईं को कृषि विज्ञान केन्द्र की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने प्रक्षेत्र पर स्थापित एवं संचालित विभिन्न इकाइयाँ जैसे केंचुआ

 खाद उत्पादन इकाई, कस्टम हायरिंग केंद्र, मशरूम उत्पादन इकाई, उद्यानिकी फल पौध नर्सरी, कड़कनाथ व बटेर प्रजनन इकाई, बतख सह मछली पालन इकाई, अंडा हैचिंग इकाई आदि का अवलोकन किया एवं विधिवत विस्तारपूर्वक जानकारी ली। संस्था प्रमुख ने प्राकृतिक कृषि के बारे में बताया इसके साथ ही संस्था के कार्यक्रम सहायक (पादप-रोग विज्ञान ) श्री इंद्र कुमार, ने कम लागत मशरूम उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तृत

 जानकारी प्रदान की। कलेक्टर ममगाईं द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानो के हित में किये गए कार्यो की सराहना किया गया। निरीक्षण के दौरान लि.मु.कृ.महा. एवं अनु. केन्द्र की प्रध्यापक एवं अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने, श्री मनीष वर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ के साथ के.वी.के. के एवं लि.मु.कृ.महा. एवं अनु. केन्द्र, नारायणपुर के वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।