नारायणपुर पुलिस के लिए गौरव का क्षण, 15 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 31 अक्टूबर 2026
जिला नारायणपुर पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि का क्षण है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जिले के 15 अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विशेष अभियान (Special Operation Field) में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, यह सम्मान दिनांक 22.09.2025 को किए गए विशेष अभियान में कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समर्पण का परिचय देने पर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित अधिकारियों में नारायणपुर जिले के 15 नाम शामिल होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सम्मानित हुए 15 वीर अधिकारी-कर्मचारी -
01. श्री रॉबिन्सन गुरिया - तत्कालीन पुलिस अधीक्षक
02. श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा - तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
03. श्री अजय कुमार - तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
04. श्री सुशील कुमार नायक - तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
05. श्री आशीष कुमार नेताम - उप पुलिस अधीक्षक
06. श्री महेंद्र पोटाई - उप निरीक्षक
07. श्री पुरुषोत्तम कुपाल - प्रधान आरक्षक
08. श्री रामकुमार दर्रो - प्रधान आरक्षक
09. श्री भुनेश्वर मरकाम - आरक्षक
10. श्री जैनू राम दुग्गा - आरक्षक
11. श्री राजेश सलाम - बस्तर फाइटर आरक्षक
12. सुश्री लिखेश्वरी नाग- बस्तर फाइटर महिला आरक्षक
13. श्री चमन लाल - बस्तर फाइटर आरक्षक
14. श्री लक्ष्मण राम कोर्राम - आरक्षक
15. श्री सोमरू राम वड्डे - आरक्षक
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक देशभर में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष अभियानों में उत्कृष्ट कार्यों एवं विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। एक साथ 15 अधिकारी-कर्मचारियों का इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित होना न केवल सम्मानित जवानों की मेहनत और साहस का प्रमाण है, बल्कि पूरे नारायणपुर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने वाला है।





