महतारी वंदन योजना का पोर्टल इस सप्ताह फिर खुलेगा, बस्तर संभाग से नए आवेदन शुरू: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jun 27, 2026 - 16:05
 0  23
महतारी वंदन योजना का पोर्टल इस सप्ताह फिर खुलेगा, बस्तर संभाग से नए आवेदन शुरू: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में वंचित विवाहित महिलाओं को एक और मौका मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी कि योजना के तहत नए नाम जोड़ने के लिए पोर्टल इसी सप्ताह फिर से खोला जाएगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले बस्तर संभाग से की जाएगी।  

वर्तमान में बस्तर संभाग के दौरे पर पहुंची मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि कई पात्र महिलाएं पिछले चरण में आवेदन से वंचित रह गई थीं। सरकार ने उनकी परेशानी को देखते हुए पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। इस बार प्राथमिकता के आधार पर बस्तर संभाग की विवाहित महिलाओं के आवेदन लिए जाएंगे, इसके बाद अन्य जिलों में भी प्रक्रिया शुरू होगी।  

महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। नए आवेदन के लिए महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगी।  

आवेदन के लिए पोर्टल लिंक:-

https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/  

मंत्री राजवाड़े ने अपील की है कि पात्र महिलाएं अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और पोर्टल खुलते ही आवेदन करें। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक जानकारी पहुंचाने के लिए इस खबर को अपने गांव और महिला समूहों में जरूर साझा करें।  

जरूरी दस्तावेज:-

आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र/स्व-घोषणा पत्र, मोबाइल नंबर।