नारायणपुर: डीपीआरसी भवन में दो दिवसीय RGSA कार्यशाला संपन्न, PDP और PAI पर जनप्रतिनिधियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Jun 3, 2026 - 19:31
 0  51
नारायणपुर: डीपीआरसी भवन में दो दिवसीय RGSA कार्यशाला संपन्न, PDP और PAI पर जनप्रतिनिधियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

नारायणपुर जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन नारायणपुर में 'राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना' वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 16वें वित्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 'पंचायत विकास योजना' (PDP) तथा 'पंचायत उन्नति सूचकांक' (PAI) विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास को नई गति देना और पंचायतों को अधिक सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर श्री यशपाल प्रेक्षा, उपसंचालक जिला नारायणपुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीना नाग, श्री संतनाथ उसेन्डी, श्रीमती सुखयारिन सलाम, श्रीमती प्रमिका कचलाम, सुश्री लता कोर्राम, श्री राकेश उसेन्डी एवं श्री गुड्डू उसेंडी ने भाग लिया। 

कार्यशाला में श्री सुदर्शन मंडल जिला संकाय सदस्य नारायणपुर, श्रीमती विनीता ठाकुर जिला समन्वयक PDP, PAI से संबंधित श्रीमती वर्षा मिश्रा डिस्ट्रिक्ट लीड पिरामल फाउंडेशन, श्री भुजबल सूर्यवंशी प्रोग्राम लीडर पिरामल फाउंडेशन, श्री जितेंद्र कुमार काकड़े लेखपाल, श्री प्रताप कुमार एवं श्री रेशम लाल भारती कारारोपण अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर भी उपस्थित रहे। 

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि पंचायत विकास योजना के तहत गांवों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों की प्लानिंग कैसे की जाए और पंचायत उन्नति सूचकांक के माध्यम से पंचायतों के कामकाज का मूल्यांकन किस तरह होगा। जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया और कहा कि इससे जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।