ITI ओरछा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश 29 मई से से 15 जून तक शुरू, COPA और मेसन ट्रेड में 72 सीटें से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास का सुनहरा मौका

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

May 27, 2026 - 14:52
May 27, 2026 - 15:07
 0  21
ITI ओरछा में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश 29 मई  से से 15 जून तक शुरू, COPA और मेसन ट्रेड में 72 सीटें   से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास का सुनहरा मौका

नारायणपुर, 29 मई  से 15 जून  2026 तक :शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), ओरछा, नारायणपुर में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। संस्थान ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से 1 वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश सूचना जारी की है। 

दो ट्रेड में 72 सीटों पर प्रवेश-  

ITI ओरछा में इस सत्र कुल 72 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। संस्थान में दो 1 वर्षीय ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं:  

1. COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट)- 48 सीटें  

2. मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) - 24 सीटें  

ये दोनों ट्रेड वर्तमान बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को हुनरमंद बनाकर सीधे रोजगार से जोड़ते हैं। 

महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया- 

प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई  से 15 जून  2026 तक www.cgiti.admissions.nic.in/orchha पर पंजीकरण एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। 

प्रवेश तीन चरणों में होगा:  

प्रथम चरण-: NIC मेरिट लिस्ट 01-05 जुलाई 2026, प्रवेश 08-10 जुलाई 2026  

द्वितीय चरण-: सेलेक्शन लिस्ट 15-20 जुलाई 2026, प्रवेश 22-24 जुलाई 2026  

तृतीय चरण-: सेलेक्शन लिस्ट 28 जुलाई से 02 अगस्त 2026, प्रवेश 04-06 अगस्त 2026  

कौन कर सकता है आवेदन- 

ITI में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित है। आयु सीमा और आरक्षण नियम छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार लागू होंगे। स्थानीय युवाओं और बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। 

स्थानीय युवाओं के लिए बड़ी सौगात- 

ओरछा जैसे दूरस्थ अंचल में ITI खुलने से अबूझमाड़ क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। COPA से कंप्यूटर क्षेत्र और मेसन ट्रेड से निर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार और सरकारी-निजी कंपनियों में नौकरी के रास्ते खुलेंगे। 

संपर्क करें-

अधिक जानकारी के लिए महिला ITI नारायणपुर के हेल्पलाइन नंबर 07781296258 पर संपर्क किया जा सकता है या वेबसाइट www.cgiti.admissions.nic.in/orchha पर जाकर विवरण देखा जा सकता है। 

ITI ओरछा का यह प्रयास नारायणपुर जिले में कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।