मुड़ियाल माता मेला ओरछा में विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव का जागरूकता शिविर: नालसा योजनाओं की जानकारी, उपसरपंच यमुना उसेंडी सहित बुधराम मंडावी, गुलेश्वर चंदेल रहे मौजूद
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
ओरछा, नारायणपुर, 28 अप्रैल 2026। अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मुड़ियाल माता मेला ओरछा में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव की टीम पहुंची और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह शिविर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रीगरी के निर्देशानुसार लगाया गया।
जिला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव गायत्री साय, श्री जितेन्द्र कुमार ठाकुर जिला अपर सत्र न्यायाधीश एवं श्रीमती बरखा रानी वर्मा मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट नारायणपुर के नेतृत्व में आयोजित शिविर में श्रीमती वर्षा यादव, अधिकार मित्र-सखी वन स्टॉप सेंटर एवं किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर ने अबूझमाड़ से आए अतिथियों, महिलाओं और ग्रामीणों को पाम्प्लेट बांटकर नालसा की योजनाओं की जानकारी दी।
श्रीमती वर्षा यादव ने निःशुल्क अधिवक्ता, महिलाओं के अधिकार, यातायात नियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, नशा मुक्ति अभियान, शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सखी वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही ग्रामीण युवाओं से नारायणपुर आने पर हेलमेट लगाने की अपील की।
इस अवसर पर उपसरपंच यमुना उसेंडी, हेमबत्ती, गायत्री सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। गांव के बुधराम मंडावी, गुलेश्वर चंदेल तथा पास के गांव गुमरका से ग्रामीण संतोष, चैतु आदि भी शिविर में शामिल हुए और विधिक जानकारी प्राप्त की।





