सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 16 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में मृतक एवं घायलों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में 29 जनवरी 2026 को बासिंग निवासी बुधरू (पिता: गणेश राम) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद उनके आश्रित परिवार को राहत प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी की गई।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा मृतक की आश्रित श्रीमती कारी के लिए 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि व्यय मांग संख्या-02, लेखा शीर्ष 2235-(800) अन्य व्यय, (1982) सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार एवं घायलों को वित्तीय सहायता मद के अंतर्गत, वित्तीय वर्ष 2024-25 में वहन की जाएगी। तहसीलदार ओरछा द्वारा यह स्वीकृत राशि डीबीटी के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर संबंधित हितग्राही के खाते में जमा कराई जाएगी।





