नारायणपुर में नक्सलियों के स्मारक को जमींदोज किया गया

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Feb 7, 2026 - 12:46
 0  42
नारायणपुर में नक्सलियों के स्मारक को जमींदोज किया गया

नारायणपुर, 07 फरवरी 2026 - नारायणपुर पुलिस और 41वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. के जवानों ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाकर नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल के भीतर ग्राम फरसगांव में निर्मित विशालकाय नक्सल स्मारक को जमींदोज कर दिया है।

थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम फरसगांव (कुतुल) में नक्सलियों ने यह विशालकाय नक्सली स्मारक बनाया था, जिसे सुरक्षा बलों ने जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भारत सरकार और राज्य सरकार की नक्सल मुक्त बस्तर की कल्पना को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अबूझमाड़ में नवीन कैम्प स्थापित करने और सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। कल दिनांक 06-02-2026 को नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस बल एवं 41 वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी. की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान, एरिया डॉमिनेशन हेतु कुतुल, फरसगांव एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी, जिसने इस नक्सली स्मारक को जमींदोज किया।