नारायणपुर पुलिस ने फायरिंग करने की घटना में शामिल 2 पुरुष एवं 2 महिला माओवादियों को पकड़ने में मिली सफलता
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए फायरिंग करने की घटना में शामिल 2 पुरुष एवं 2 महिला माओवादियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए माओवादी प्रतिबंधित सीपीआई (एम) पार्टी के माओवादी सहयोगी के रूप में सक्रिय थे।
पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा एक ओर नक्सल विरोधी माड़ बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
16 जून 2025 को थाना ओरछा पुलिस ने माओवादियों के साथ मुठभेड़ में 2 पुरुष एवं 2 महिला माओवादियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए माओवादियों के कब्जे से 2 नग 12 बोर, 1 नग 315 बोर बंदूक एवं 05 नग जिंदा राउण्ड एवं 3 नग डेटोनटर बरामद किया गया है।
पकड़े गए माओवादियों की पहचान चम्पा कर्मा, मंगी मंडावी, सनकू मंडावी और लच्छू मंडावी के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी प्रतिबंधित सीपीआई (एम) पार्टी के माओवादी सहयोगी के रूप में सक्रिय थे।
आरोपियों को पकड़ने में ओरछा पुलिस एवं डीआरजी बल की विशेष भूमिका रही है। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज
दिया है।





