साई (SAI) ने ओडिशा को 3-0 से गोवा ने असम को 2-1 से हराया
रविवार, 20 अप्रैल, 2025 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का द्वितीय चरण में सुबह 7.30 बजे के मैच में साई ने ओडिशा को 3-0 से हराकर लगातार दो मैच जीतकर ग्रुप में टॉप पर बना हुआ है।
मैच के प्रथम 4थे मिनट पर साई के धनुष रमेश ने पहला गोल किया। प्रथम हाफ में साई एक गोल का बढ़त बना लिया था। द्वितीय हाफ में 60वे मिनट पर एन मोरम्बा सिंह ने एक और 90 मिनट पर अनाज एम ने एक गोल कर मैच जीत लिया। साई के प्लेयर राजकुमार सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।दुसरा मैच गोवा और असम के मध्य खेले गए मैच में गोवा ने असम को 2-1 से हरा दिया है। गोवा के ओर से प्रथम गोल 17वे मिनट पर सेरेनो नोरोन्हा ने पेनाल्टी किक से किया। असम के ओर से 41वे मिनट पर एक गोल कर प्रथम हाफ बराबरी पर ला दिया। द्वितीय हाफ में 55वे मिनट पर गोवा और एक गोल कर जीत सुनिश्चित किया।
सोमवार 21 अप्रैल 2025 को दो मैच खेले जाएंगे -
सुबह 7.30 बजे - हरियाणा विरुद्ध मध्यप्रदेश
शाम 4.15 बजे - नागालैंड विरुद्ध पश्चिम बंगाल





