खाद का खर्च आधा, पैदावार दोगुनी: नारायणपुर में अफसरों को मिली ‘जीरो लागत’ खेती की ट्रेनिंग
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 28 मई 2026। अब किसानों का खाद का खर्च आधा होगा और पैदावार बढ़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में बुधवार को कृषि अफसरों को ‘जीरो लागत खेती’ का प्रशिक्षण दिया गया।
KVK के वैज्ञानिक डॉ. हरेंद्र टोंडे ने बताया कि BGA और हरी खाद के इस्तेमाल से खेत में यूरिया डालने की जरूरत 50% तक कम हो जाती है। BGA हवा से नाइट्रोजन खींचकर धान को देता है। इससे मिट्टी खराब नहीं होती और किसान की लागत 3000-4000 रुपये प्रति एकड़ बचती है।
डॉ. टोंडे ने अफसरों से कहा कि गांव में किसानों को सरल भाषा में समझाएं कि जितनी जरूरत, उतनी ही खाद डालें। अंधाधुंध यूरिया से मिट्टी बंजर हो रही है।
इस ट्रेनिंग में डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. अलिया अफरोज, डॉ. ललित कुमार वर्मा और इंद्र कैमरो भी मौजूद थे। अब ये अफसर गांव-गांव जाकर किसानों को कम लागत में ज्यादा फसल का गुण सिखाएंगे।





