नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 53वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने नक्सली डम्प बरामद किया

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Feb 26, 2026 - 11:10
 0  167
नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 53वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने नक्सली डम्प बरामद किया

नारायणपुर, 26 फरवरी 2026 - नारायणपुर पुलिस और 53वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने संयुक्त रूप से एक बड़ी सफलता हासिल की है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर ग्राम कुमुराडी क्षेत्र में एडीपी ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, आधुनिक हथियार और मेडिकल सामग्री बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर COB मंदोड़ा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल के जवानों ने एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग (ADP OPS) पार्टी ग्राम कुमुराडी के जंगल पहाड़ की ओर रवाना हुआ था। इस दौरान सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक ठिकाने में छिपाकर रखे गए नक्सल डम्प को बरामद किया।

बरामद सामग्री में प्राइमा कॉर्ड, सेफ्टी फ्यूज, सुतली बम, उर्वरक पाउडर, इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, चारकोल, एएमएन पाउच, इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार सेल, बीजीएल लॉन्चर, हैंड ग्रेनेड और चिकित्सकीय सामग्री शामिल है।

इस सफलता के साथ ही क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की इस संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।