कलेक्टर ने किया मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पेवेलियन काम्पलेक्स गिरदावरी कार्य और रेशम केन्द्र का औचक निरीक्षण

नारायणपुर, छत्तीसगढ़

Aug 20, 2025 - 18:20
 0  35
कलेक्टर ने किया मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पेवेलियन काम्पलेक्स गिरदावरी कार्य और रेशम केन्द्र का औचक निरीक्षण

नारायणपुर, 20 अगस्त 2025 कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं में जिले में संचालित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, क्रीड़ा परिसर में स्थित पेवेलियन काम्पलेक्स, देवगांव के किसानों का गिरदावरी कार्य और गोटाजम्हरी के रेशम केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए मत्स्य पालन विभाग द्वारा संचालित मछली प्रजनन प्रक्षेत्र का जायजा लिया। प्रक्षेत्र में स्थित मत्स्य बीज उत्पादन प्रकिया, मत्स्य बीज फ्राई व फिंगरलिंग का अवलोकन कर मछली बीज संबंधी विस्तृत जानकारी ली। मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हैचरी में अधिकतर रोहू, कतला और मृगल प्रजाति के मछली बीज उत्पादन कर जिले के किसानों को उचित मूल्य में विक्रय किया जाता है।

 सहायक संचालक द्वारा मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में नर्सरी हेतु अन्य जगह में प्रक्षेत्र निर्माण हेतु स्थल मांग व समस्या से अवगत कराया गया एवं वर्तमान में कृषको की मत्स्य बीज अंगुलिका संचयन योजना में 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज का वितरण कार्य हेतु निर्देशित किया गया। मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में 1 ब्रुडर टैंक एवं 4 संवर्धन पोखर निर्मित है। वर्तमान में कृषको को अंगुलिका संचयन योजनान्तर्गत मछली बीज प्रदाय किया जा रहा है।

उन्होंने मछली प्रजनन प्रक्षेत्र का निरीक्षण पश्चात् क्रीड़ा परिसर में स्थित पेवेलियन काम्पलेक्स का अवलोकन करते हुए जानकारी दिया कि युथ क्लब संचालित करने के दिशा में कार्य किये जाने हेतु कार्य योजना तैयार किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के संगीत एवं वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने देवगांव के किसानों के खेतों में किये जा रहे गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया। खसरा नंबर 260/03 और 251/02 में स्थित घासीराम वड्डे, घस्सूराम वड्डे, रस्सूराम वड्डे और मस्सूराम वड्डे के खेतों में किये जा रहे फसल गिरदावरी कार्य का निरीक्षण कर राजस्व अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान रस्सूराम वड्डे से खाद खरीदने संबंधी जानकारी लेते हुए धान की फसल उत्पादन के बारे में भी जानकारी लिया। देवगांव के गिरदावरी निरीक्षण पश्चात् गोटाजम्हरी में संचालित रेशम केन्द्र पहुंचकर टसर कोसा एवं मलबरी कोसा से धागा निकालने संबंधी जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान नर्सरी में कार्य कर रही समूह की महिलाओं से कलेक्टर ने चर्चा की, महिलाओं ने नर्सरी में शौचालय और कोसा एकत्र करने के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग की, कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के माध्यम से शीघ्र ही अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक संचालक रेशम नागेन्द्र कुमार पटेल जानकारी देते हुए बताया कि टसर कृमिपालन योजना के विस्तार हेतु वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजना अन्तर्गत जिला प्रशासन नारायणपुर से ग्राम गोटाजम्हरी के 16 हेक्टेयर भूमि में टसर खाद्य पौधो अर्जुना के 65 हजार 500 नग पौधों का रोपण किया गया तथा 4 वर्ष तक उक्त पौधो का संधारण पश्चात् वर्ष 2020-21 से कृमिपालन कर टसर कोसा का उत्पादन स्थानीय हितग्राहियों का समूह गठन कर लगातार कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 में टसर केन्द्र गोटाजम्हरी पर 2300 स्वस्थ डिम्ब समूह (कृमि अण्डे) का कृमिपालन कार्य कर 15 हितग्राहियों द्वारा 01 लाख 81 हजार 501 नग कोसाफल उत्पादन प्राप्त किया गया, जिसके विक्रय से प्रति हितग्राही को 39 हजार 574 रूपये अतिरिक्त आय के रूप में वार्षिक आमदनी अर्जित किया गया है तथा वर्ष 2025-26 में उक्त केन्द्र पर 15 हितग्राहियों द्वारा कृमिपालन कार्य किया जा रहा है और 01 से 1.20 लाख नग कोसाफल उत्पादन की संभावना है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सौरभ कश्यप, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश साहू, सहायक संचालक मत्स्य पालन पुष्पा विनोदिया, सहायक संचालक रेशम नागेन्द्र कुमार पटेल उपस्थित थे।