नारायणपुर में दुर्गा विसर्जन पर अघोरी झांकी का भव्य प्रदर्शन, नगर भ्रमण का रूट जारी
नारायणपुर, छत्तीसगढ़
नारायणपुर, 23 अक्टूबर 2026
शहर में शारदीय नवरात्रि के समापन पर मां दुर्गा विसर्जन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव समिति एवं युवा समिति बंग समाज, डीएनके कॉलोनी द्वारा इस वर्ष विसर्जन के अवसर पर भव्य अघोरी झांकी प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
समिति ने समस्त जिलेवासियों को इस अलौकिक झांकी में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।
आयोजकों ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शाम 5 बजे से मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध जय बस्तरिया अघोरी झांकी ग्रुप द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।
झांकी में मुख्य रूप से चार स्वरूपों का मंचन होगा -
1. मां दुर्गा - महिषासुर वध
2. मां काली का रौद्र रूप
3. शिव-पार्वती विवाह
4. अघोरी बाबाओं का तांडव
नगर भ्रमण का समय और स्थान -
झांकी नगर के मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए गुजरेगी, जिसका समय इस प्रकार है -
- शाम 5:00 बजे - डीएनके कॉलोनी दुर्गा मंडप - सभी चार झांकियों का प्रदर्शन
- शाम 6:00 बजे - चांदनी चौक (मोनालिसा स्टूडियो के सामने) - दुर्गा-महिषासुर वध और काली रौद्र रूप
- शाम 6:30 बजे - पाठक चौक (नमो मोबाइल के सामने) -दुर्गा वध और अघोरियों का तांडव
- शाम 7:00 बजे - सोनपुर रोड चौक (नितिन ट्रेडर्स के सामने) - मां काली रौद्र रूप
- शाम 7:30 बजे - पुराना बस स्टैंड (तहसील ऑफिस के सामने) - दुर्गा-महिषासुर वध
- रात 8:00 बजे - जय स्तंभ चौक -* शिव पार्वती विवाह और अघोरियों का तांडव
- रात 8:30 बजे - पुराना बस स्टैंड (चौपाटी) - काली रौद्र रूप और अघोरियों का तांडव
- रात 9:00 बजे - मस्जिद चौक (हाईस्कूल मोड़) -* दुर्गा वध और शिव विवाह
- रात 9:30 बजे - गायत्री मंदिर चौक - काली रौद्र रूप और अघोरी तांडव
- रात 10:00 बजे - डीएनके तालाब चौक - चारों झांकियों का भव्य समापन प्रदर्शन
समिति ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस भव्य झांकी प्रदर्शन का आनंद लें और मां दुर्गा के विसर्जन उत्सव को सफल बनाएं।





