Insight 36 & : राजनीति

नारायणपुर जनपद पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव गिरा, अध्यक्ष पिंकी उसेंडी ने बचाई कुर्सी
नारायणपुर, 17 मार्च 2026 - नारायणपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष पिंकी उसेंडी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत नहीं मिलने के कारण गिर गया। परिणाम घोषित होते ही पिंकी उसेंडी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटी गईं।

पिंकी उसेंडी ने कहा, "यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के विश्वास की जीत है।" भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार ने कहा, "यह घटना परिजनों की भावनात्मक प्रतिक्रिया थी और पार्टी कार्यकर्ताओं की कोई भूमिका नहीं थी।"

वोटिंग के दौरान हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग एक महिला जनपद सदस्य को वाहन की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विपक्ष ने इस पर सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

इस पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में बढ़ते तनाव और जटिलता को उजागर कर दिया है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि यह सियासी टकराव थमता है या और तेज होता है।

नारायणपुर में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित, आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के सबक विषय पर हुई चर्चा
नारायणपुर 28 फरवरी 2026 वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय नारायणपुर के सेमिनार हॉल में 28 फरवरी को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम”का सफल आयोजन किया गया। आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में माई भारत नारायणपुर द्वारा आयोजित किया गया। स्वागत भाषण डॉ. अनिल कुमार भतपहरी प्राध्यापक द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेंडी रहे। अध्यक्षता प्रो. बी.डी. चांडक, महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रमिला प्रधान अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति, डॉ. गोवर्धन यदु सहायक संचालक, उच्च शिक्षा संचालनालय, रायपुर, श्री नितिन कुमार शर्मा उप निदेशक, माय भारत नारायणपुर तथा श्री नोहर धीवर गणित विभाग, अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर उपस्थित थे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य प्रो. बी.डी. चांडक ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाना एवं युवाओं में जागरूकता लाना है। मुख्य अतिथि श्री उसेंडी ने युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने तथा “विकसित भारत” के निर्माण में सहभागिता हेतु प्रेरित किया। डॉ. यदु ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए संवाद, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोकतंत्र की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिक बनने का संदेश दिया।

युवा संसद के अंतर्गत प्रतिभागियों ने “संविधान के 75 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने संसदीय प्रक्रिया का अनुकरण करते हुए तर्कपूर्ण चर्चा की, जिससे कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें कु. रेश्मा सोनानी ने प्रथम, कु. सावित्री नेताम ने द्वितीय और कु. कुसुम जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया स सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया स जिला स्तरीय पर चयनित 10 युवा राज्य विधानसभा में अपना विचार रखेंगे जबकि राज्य स्तर से चयनित युवाओं को संसद भवन में बोलने का अवसर प्राप्त होगा यह कार्यक्रम मार्च में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के अंत में “विकसित भारत” की शपथ दिलाई गई। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. क्षमा ठाकुर ग्रंथपाल द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रकार यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमे 43 युवाओं ने भागीदारी दिए तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्र निर्माण की भावना एवं सक्रिय नागरिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की उपस्थिति में हुआ पदभार ग्रहण समारोह,नारायणपुर जिला कांग्रेस की कमान राजेश दीवान के हाथों में
नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजेश दीवान ने आज भव्य समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। यह कार्यक्रम नारायणपुर जिला मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नव-नियुक्त अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों (विंग्स) द्वारा अपने नए अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया गया।

नारायणपुर जिले में पहली बार सामान्य वर्ग से जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर शहर एवं जिले में विशेष हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। श्री राजेश दीवान एक अनुभवी संगठनकर्ता हैं, जो पूर्व में पीसीसी सचिव सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं और चुनाव संचालन का भी व्यापक अनुभव रखते हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, बस्तर विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री लखेश्वर बघेल, जगदलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने माला पहनाकर श्री दीवान की ताजपोशी की।

पदभार ग्रहण के बाद अपने संबोधन में श्री राजेश दीवान ने कहा कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व एवं हाईकमान का आभार व्यक्त करते हैं और पूरे ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण भाव से प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को कलेक्टर द्वारा किया गया सम्मानित
नारायणपुर, 27 नवम्बर 2025 विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण तथा नए मतदाताओं के पंजीयन कार्य में गणना पत्र प्रदान करने एवं गणना पत्रों को डिजिटाइज़ कार्य समयपूर्व शतप्रतिशत करने वाले 05 बी.एल.ओ. को आज कलेक्ट्रेट कक्ष में सम्मानित किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के मतदान केन्द्र नेलवाड क्रमांक 84 के बीएलओ दशरथ लाल धनकर, मतदान केन्द्र नयानार क्रमांक 87 के बीएलओ सदेश कुमार शोरी, मतदान केन्द्र गुमरका क्रमांक 10 के बीएलओ शभूप्रसाद साहू, मतदान केन्द्र गढ़बेंगाल क्रमांक 70 के बीएलओ आंनद श्रीवास्तव एवं मतदान केन्द्र चिपरेल क्रमांक 75 के बीएलओ रंजीता मरकाम को समयपूर्व कार्य को शतप्रतिशत किए जाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मान

समारोह में इन्युमिरेशन फार्म भरने, सत्यापन करने तथा नामांकन प्रक्रिया में सक्रियता से कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ममगाईं ने कहा कि निष्पक्ष और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इस महत्वपूर्ण कार्य को निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने वाले अधिकारी-कर्मचारी वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ के भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को सुचारू एव

सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ऐसे समर्पित कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, डिप्टी कलेक्टर डी.के. कोशले सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिले उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
पुनर्वास केन्द्र नारायणपुर में आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों नेे बांधी राखी

उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित

नारायणपुर, 10 अगस्त 2025 प्रदेश के गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास निति के तहत् आत्मसमर्पित नक्सलियों से सीधा विस्तृत संवाद किया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के नक्सल संगठन का जीवन एक भटका हुआ और गुमराह से भरा जीवन था। उस खोखली विचारधारा को त्याग कर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर बहुत ही बेहतर जीवन मिला लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी के अभाव में हम रास्ता भटक गए थे किन्तु शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। आज शासन-प्रशासन द्वारा हमें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनकर समाज के मुख्यधारा में शामिल हो सके।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे भाई बहन जो पहले नक्सल संगठन में थे और जिन्होंने पुनर्वास किया है, वें अभी किसी सरकारी दायित्व पर हैं या सामान्य जीवन जी रही हैं। उन्होंने सभी समर्पित बहनों से राखी बंधवाई। उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री को पगड़ी बांधकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी बहनों के लिए उनके के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि अगर कोई माओवादी संगठन से अपने परिचित भाई बहन उस संगठन से वापस आने का आग्रह करें, तो पूरा समाज उसे अपना मानेगी और हम सब मिलकर उसकी सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित करेंगे।

पुनर्वास केन्द्र में उनके दैनिक दिनचर्या से अवगत होकर और भी गतिविधियों को शामिल कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने आवश्यक पहल करने, एक्सपोजर विजिट कराकर बाहरी दुनिया का भ्रमण कराने रायपुर, जगदलपुर जैसे शहर ले जाने के निर्देश दिए। ज्यादातर लोग पढ़ाई नहीं किए है उनको साक्षर बनाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दिनचर्या में शामिल कर खेलकूद, मनोरंजन, देशभक्ति फिल्में दिखाने सहित उनको नियमित आमदनी के स्त्रोत हासिल हो सके उस दिशा विशेष प्रयास करने के निर्देश कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सरपंच छोटेडांेगर संध्या पवार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह, कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी., कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, वनमण्डलाधिकारी ससिगानंदन के, एसडीएम अभयजीत मण्डावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित थे।

18&19 वर्ष के विद्यार्थियों के नाम जोड़ने हेतु मतदाता पंजीकरण शिविर 16 से 18 जुलाई तक
नारायणपुर, 12 जुलाई 2025 भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने के लिए जिले के कॉलेज मे अध्ययनरत् 18-19 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत् शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में 16 जुलाई, वीरांगना रमोतीन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाद्यिालय नारायणपुर मे 17 जुलाई एवं नवीन शासकीय महाविद्यालय छोटेडोंगर मे 18 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे शिविर लगाया जाएगा। शिविर का उदेश्य नव प्रवेशित नये मतदाता के नाम मतदाता सूची में जोड़ना है, जो 18-19 वर्ष की आयु के है।

शिविर मे भाग लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन फार्म-6 भरना होगा इसके लिए उन्हे 10वीं की अंकसूची, पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड तथा परिवार के किसी एक सदस्स का फोटो परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य है। स्वीप प्रोफेसर नोडल अधिकारी श्री भगवान दास चांडक ने कहा है कि विद्यार्थियों को शिविर मे उपस्थित के द्वौरान व दस्तावेजों की पूर्ति के आधार पर नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। निर्वाचन कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि "कोई भी मतदाता न छुटे " इस संकल्प को लेकर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है ताकि युवा मतदाता लोकतांत्रिक प्रणाली मे भागीदारी कर सके। अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुजांम ने सभी पात्र विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि को शिविर मे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वाएं।

जिले में 08 से 11 अपै्रल तक मनाया गया सुशासन तिहार
नारायणपुर, 15 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनकल्याण और सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस अभिनव पहल से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी समीक्षा और प्रशासन तथा जनता के बीच सशक्त संवाद भी साकार हो रही है।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में 08 से 11 अपै्रल तक नगरपालिका एवं जनपद पंचायत क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। सुशासन तिहार के लिए नगरपालिका एवं सभी ग्राम पंचायतों में समाधान पेटी लगाई गई थी, ताकि लोगों की मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन आसानी से समाधान पेटी में जमा कर सके। जिले के सम्माननीय नागरिकों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, जन कल्याण एवं चहुमुंखी विकास के लिये कार्य करना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है।

नगरपालिका परिषद नारायणपुर में 08 से 11 अपै्रल तक 390 मांग, 73 शिकायत, जनपद पंचायत नारायणपुर अंतर्गत 13 हजार 95 मांग, 343 शिकायत और जनपद पंचायत ओरछा अंतर्गत 2 हजार 810 मांग तथा 22 शिकायत संबंधी आवेदन किया गया। इस प्रकार जिले में कुल 16 हजार 295 मांग एवं 438 शिकायत संबधी आवेदन प्राप्त किया गया है, जिसका 05 मई से निराकरण किया जाएगा।

जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सुशासन तिहार&2025 का आयोजन 08 अप्रैल से
ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, विकासखंड और जिला कार्यालय में रखी जाएगी समाधान पेटी

08 से 11 अप्रैल तक प्राप्त किए जाएंगे आवेदन

नारायणपुर, 07 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार नारायणपुर जिले में भी "सुशासन तिहार” 08 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह आयोजन जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में 08 से 11 अप्रैल तक जिले के जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय और सभी 112 ग्राम पंचायतों में समाधान पेटी रखी जाएगी, जिसमें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी में आम नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखकर डाल सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि “सुशासन तिहार-2025” के आयोजन के उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में

सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों और नगरीय निकाय कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी जाएगी, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें निःसंकोच लिखकर उसमें डाल सकें। आवेदन प्राप्त करने के लिए समाधान पेटी की व्यवस्था जिला और विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर भी की जाएगी। आवश्यकतानुसार हाट बाजारों में भी आवेदन संग्रह किये जा जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक आवेदन को एक कोड देने की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। निर्धारित प्रारूप में खाली आवेदन पत्र (ग्रामवार/नगरीय निकायवार कोड सहित) प्रिन्ट कराकर ग्रामीणों को उपलब्ध कराये जाएंगे। प्रत्येक आवेदन को पोर्टल में पंजीकृत कर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा, साथ ही आवेदनकर्ता को पावती दी जाएगी।

आवेदनों का निराकरण

सभी प्राप्त आवेदनों को स्कैन कर सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा और संबंधित जिला/जनपद/नगरीय निकाय के अधिकारियों को ऑनलाइन व भौतिक रूप से भेजा जाएगा। संबंधित विभाग/अधिकारी लगभग एक माह में इन आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इन आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता का विश्लेषण जिला और राज्य स्तर पर किया जाए।

समाधान शिविर का आयोजन

05 मई से 31 मई 2025 के दौरान प्रत्येक 08 से 15 पंचायतों के मध्य समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। नगरीय निकायों में भी आवश्यकतानुसार समाधान शिविर आयोजित होंगे। शिविरों के आयोजन की तिथि की जानकारी आवेदकों को एस.एम.एस. के माध्यम से तथा आवेदन की पावती के माध्यम से दी जाएगी। इन शिविरों में प्राप्त आवेदनों की प्रविष्टि भी पोर्टल में की जाए तथा जिन आवेदनों का निराकरण शिविर में सम्भव हो, शिविर में किया जाए, शेष आवेदनों का समाधान एक माह में कर आवेदकों को सूचित किया जाएगा।

शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रत्येक शिविर के लिए एक खंडस्तरीय अधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा, जो शिविर के समुचित संचालन को सुनिश्चित करेंगे। समाधान शिविरों में विकासखंड एवं अनुभाग स्तर के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिला स्तर से भी कुछ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी तरह की व्यवस्था नगरीय निकायों के शिविरों में भी की जाए।

नारायणपुर के बच्चों ने विधानसभा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात।
नारायणपुर के बच्चों ने विधानसभा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात।

नारायणपुर के बच्चों का विधानसभा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से गर्मजोशी से मुलाकात हुई। इस दौरान बच्चों ने पूरी विधानसभा का दौरा किया और मुख्यमंत्री जी ने उनके सवालों का जवाब दिया। यह बच्चों के लिए एक यादगार पल था और उनके लिए यह एक अत्यधिक प्रसन्नता और गौरव की बात

थी।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत
नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप

नारायणपुर, 08 मार्च 2025 // प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने नगर पालिका के अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद नारायणपुर के विकास के लिए

राज्य सरकार से मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अध्यक्ष और पार्षदों से कहा कि टीम के साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें ताकि नारायणपुर नगर पालिका को राज्य का सबसे खूबसूरत और विकसित नगर बनाया जा सके। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम,

नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, शालिनी राजपूत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ सचिकानंदन के, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीम गौतम पाटिल, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित थे।

अति संवेदनशील क्षेत्र के मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से किया गया रवाना
नारायणपुर, 21 फरवरी 2025// त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतिम चरण 23 फरवरी को ओरछा विकासखंड के 36 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन कराया जाएगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्णं कर लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने जानकारी दी है कि ओरछा विकासखण्ड में 37 मतदान केन्द्र बनाया गया है, जिसमें से 31 मतदान केन्द्र को शिप्टिंग किया गया है। ओरछा विकासखण्ड में 21 हजार 437 मतदाता है, जिसमें पुरूष मतदाता 10 हजार 629 और महिला मतदाता 10 हजार 808 अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने जनकारी देते हुए कहा कि मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए 10 सेक्टर बनाए गए है, जिसमें रिजर्व सहित 48 मतदान दल बनाया गया है। दो अति संवेदनशील क्षेत्र के कस्तुरमेटा और मोहंदी मतदान केन्दों के लिए पुलिस लाईन से मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंच पद के 393 में से 358 निर्विरोध निर्वाचित हुए है, 35 पंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इसी प्रकार सरपंच के 36 पदों में से 13 निर्विरोध निर्वाचित हुए है, 23 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जनपद सदस्य के लिए 11 पद के लिए और जिला पंचायत सदस्य के लिए 3 पदों के मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन 23 फरवरी को प्रातः 6.45 बजे से दोपहर दो बजे तक संपन्न कराया जाएगा। मतदान दलो के रवाना के समय जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, संयुक्त कलेक्टर जय उरांव, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जनपद के रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ चौरसिया, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर चिराग रामटेके उपस्थित थे।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी
नारायणपुर, 18 फरवरी 2025// त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण में 17 फरवरी को नारायणपुर विकासखंड में 103 मतदान दलों के द्वारा मतदान संपन्न कराकर सकुशल वापसी हुई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं ने स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराकर मतदान दलों का सकुशल वापसी होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नारायणपुर जनपद पंचायत अंतर्गत 60 हजार 94 मतदाता हैं, जिनमें 31,716 महिला, 28,376 पुरुष और 2 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं, जिसमें से 72.54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद पंचायत नारायणपुर में सकुशल मतदान कराने हेतु 17 सेक्टर अधिकारियों सहित सभी मतदान केंद्रों पर 1 पीठासीन अधिकारी और 4 मतदान अधिकारियों की ड्यटी लगाई गई थी। नारायणपुर विकासखंड के 26 मतदान केंद्र संवेदनशील और 77 अति संवेदनशील क्षेत्र में थे।