Insight 36 & : देश

स्कूल केईन्ता अभियान 2025: जिला प्रशासन ने शुरू की अभिनव पहल, शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों को स्कूल से जोड़ने का लक्ष्य
जिला प्रशासन ने शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्कूलों से पुनः जोड़ने के लिए "स्कूल केईन्ता अभियान 2025" की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक समस्त ग्राम पंचायतों में गठित टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार इस अभियान का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसे सुनिश्चित करना है।

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी श्री जगदीश कला मंदिर से
नारायणपुर में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा का आयोजन 27 जून को किया जाएगा। यह आयोजन श्री जगदीश कला मंदिर से प्रारंभ होगा और मुख्य मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण कराया जाएगा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष ने बताया कि रथयात्रा की तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और शहरवासियों से विशेष सहयोग की अपेक्षा की गई है। उन्होंने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सपरिवार रथयात्रा में सम्मिलित हों और इस पुण्य अवसर का लाभ लें।

आयोजन समिति ने जिले की समस्त रामायण मंडलियों, मानसगान समितियों और संगीत मंडलों से आग्रह किया है कि वे गुंडिचा मंडप में अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर इस पर्व को और भी दिव्य एवं भव्य बनाएं।

रथयात्रा श्री जगदीश कला मंदिर से मुख्य मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण कराया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव के रूप में, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक भी होगा।

शहरवासियों से विशेष सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा में सम्मिलित होकर शहरवासी इस पुण्य अवसर का लाभ ले सकते हैं।

अमित शाह का छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा ऐलान: 31 मार्च 2026 तक राज्य होगा नक्सल मुक्त
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि बारिश के मौसम में भी नक्सलियों को राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करना है, और छत्तीसगढ़ में इस दिशा में पूरे बल के साथ एंटी-नक्सल ऑपरेशन चलाया जाएगा।

नवा रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने कहा कि पहले बारिश में नक्सली आराम कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हमारी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस इस बारिश में भी नक्सलियों को सोने नहीं देंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा की तारीफ की, जिन्होंने नक्सल विरोधी अभियान को गति दी और सुरक्षाबलों का हौसला बढ़ाया।

शाह ने नक्सलवाद के रास्ते पर भटके युवाओं से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की आत्मसमर्पण नीति बहुत लुभावनी है। हथियार डालिए, छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में शामिल होइए। इससे बेहतर मौका कभी नहीं मिलेगा। उन्होंने आत्मसमर्पण करने वालों का सामाजिक स्वागत करने और केंद्र व राज्य सरकार के वादों को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माता एवं काष्ठ शिल्पकार पंडीराम मंडावी को मिला पद्मश्री
श्री मण्डावी ने छत्तीसगढ़ी लोककला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलाया पहचान

नारायणपुर, 27 मई 2025 छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को देश और दुनिया के मंचों पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल निवासी जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माता एवं काष्ठ शिल्पकार श्री पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ ही मंडावी जी नारायणपुर जिले के दूसरे व्यक्ति बन गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व वर्ष 2024 में पारंपरिक वैद्यराज हेमचंद मांझी को यह गौरव प्राप्त हुआ था।

68 वर्षीय पंडीराम मंडावी पिछले पाँच दशकों से छत्तीसगढ़ की विलुप्तप्राय पारंपरिक वाद्य एवं काष्ठ शिल्पकला को न केवल संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि उसे जीवंत मंचों पर प्रस्तुत करते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं। वे बांसुरी, टेहण्डोंड, डूसीर, सिंग की तोड़ी, कोटोड़का, उसूड़ जैसे लोक वाद्य यंत्रों के निर्माण एवं प्रदर्शन में अद्वितीय दक्षता रखते हैं। उनकी काष्ठ-कला न केवल लोकगीतों की आत्मा को जीवंत करती है, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की मिसाल भी प्रस्तुत करती है। मंडावी जी की कला यात्रा देश की सीमाओं तक सीमित नहीं रही। वे अब तक रूस, फ्रांस, जर्मनी, जापान और इटली सहित कई देशों में सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी कला ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि सम्पूर्ण भारत की पारंपरिक छवि को वैश्विक मंचों पर प्रतिष्ठा दिलाई है।

उनके योगदान को सराहते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें दाऊ मंदराजी सम्मान 2024 से भी विभूषित किया जा चुका है। यह सम्मान छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं को जीवित रखने वाले उत्कृष्ट कलाकारों को प्रदान किया जाता है। पंडीराम मंडावी की इस उपलब्धि से पूरे नारायणपुर जिले में हर्ष और गौरव का वातावरण है। स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सांस्कृतिक संस्थाओं और आम नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए प्रेरणास्पद क्षण बताया है। मंडावी जी की यह उपलब्धि न केवल एक कलाकार की साधना का सम्मान है, बल्कि यह उस सांस्कृतिक विरासत की भी विजय है जिसे उन्होंने वर्षों तक श्रम, समर्पण और निष्ठा से सं

जोया।

गर्भवती और शिशुवती माताओं की मातृमृत्यु कम करने के लिए मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस
नारायणपुर, 25 मई 2025 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह आयोजन जिले के जिला चिकत्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच उपचार और परामर्श दिया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं (एचआरपी केस) की लाइन लिस्टिंग कर प्रत्याशित प्रसव तिथि (ईडीडी) चिन्हांकित की गई और उन्हें विशेष रूप से चिन्हित कर उन्नत जांच और इलाज की सुविधा दी गई उल्लेखनीय है जिले में सोनोग्राफी की सुविधा जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में निःशुल्क उपलब्ध है। अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं की एच बी बीपी, शुगर, वजन एवं टीकाकरण आदि की जाँच की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस मे 175 गर्भवती मिहिला एवं 18 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ का इलाज स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया। इस सफल आयोजन से जिले में मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ाया गया है। कार्यक्रम के पूर्व पीएमएसएमए की विस्तृत योजना तैयार की गई थी मितानिनों की मदद से संभावित एच आर पी केसों की पहचान की गई और उन्हें केंद्र तक लाया गया। जिसमें

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं प्रतिष्ठा और जिला प्रशासन के सहयोग एवं विस्तृत मार्गदर्शन से स्वास्थ्य टीम के द्वारा भी सभी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया त आज उक्त दिवस को सुचारु रुप से संचालन करने के लिए सीएमएचओ डॉ एस एस राज, डॉ बी पी बनपुरिया नोडल अधिकारी मातृत्व स्वास्थ्य श्री राजीव सिंह, श्री प्रवीण प्रताप सिंह डीएम प्रशिक्षण एवं मानव संसाधन सुश्री सोनल तालुकदार डी पी एच एन, श्री परमानंद बघेल मलेरिया सलाहकार, मिलेन्द्र पाटले डाटा मैनेजर एवं सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

नारायणपुर पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान
नारायणपुर जिले में साइबर पुलिस टीम द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत "साइबर जागरूकता अभियान" चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में जाकर साइबर अपराधों से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।

*साइबर अपराधों से बचने के लिए दी गई जानकारी*

- ऑनलाइन ठगी, किसान क्रेडिट कार्ड ठगी, लोन फ्रॉड और तरह-तरह के साइबर अपराधों से बचने के संबंध में जानकारी दी गई।

- बैंक में मौजूद ग्राहकों द्वारा साइबर अपराध के संबंध में सवाल-जवाब किया गया।

*पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अभियान*

- पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में एक ओर नक्सल अभियानों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में भी साइबर "जागरूकता" अभियान संचालित किया जा रहा है।

*आगामी एक सप्ताह तक चलेगा अभियान*

- आगामी एक सप्ताह तक क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत जिला अंतर्गत संचालित सभी बैंकों में अलग-अलग दिवस में साइबर जागरूकता अभियान संचालित कर बैंक स्टाफ सहित ग्राहकों को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी।

जल जीवन मिशन के तहत् कोसी बाई और मुरा राम नुरूटी को अब घर में ही मिल रहा शुद्ध पानी
नारायणपुर, 17 अप्रैल 2025 जिला मुख्यालय से 40 किलोमिटर दूर ग्राम कदेर, एक छोटा-सा गांव जहां जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को भी जुटाना कभी एक संघर्ष था। यहां के लोगों के लिए पानी की समस्या एक गंभीर चुनौती थी। इसी गांव में रहते हैं दो विशेष दंपती, कोसी बाई जो नेत्रहीन हैं, वहीं उनके पति मुरा राम नुरूटी एक पैर से विकलांग हैं फिर भी इन दोनों ने कभी हार नहीं मानी और रोजमर्रा के कामों को पूरी मेहनत से अंजाम देते रहे। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं, जिनकी परवरिश के लिए ये दंपती दिन-रात जुटे रहते हैं। गांव में पानी की किल्लत ने इनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया था। झरिया से पानी लाने के लिए मुरा राम नुरूटी को एक पैर से कांवड़ उठाकर कठिन रास्तों से गुजरना पड़ता था। इस कार्य में उन्हें बेहद कष्ट होता था, लेकिन परिवार की जरूरतों के लिए उन्होंने कभी शिकायत नहीं की। वहीं कोसी बाई, जो देख नहीं सकतीं, घर के सारे काम संभालती थीं, और जब पानी की जरूरत होती, तो पति के लौटने तक प्रतीक्षा करती थीं।

इस कठिन जीवन में एक नई उम्मीद तब जगी जब जल जीवन मिशन की शुरुआत ग्राम कदेर में हुई। इस योजना के तहत् गांव में 4 हजार 700 मीटर लंबी पाइपलाइन और 3 सोलर टंकियों का निर्माण किया गया। अब गांव के हर घर में शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस बदलाव से कोसी बाई और श्री मुरा राम नुरूटी की जिंदगी में एक नई रोशनी आई है। कोसी बाई भावुक होकर कहती हैं, मैं देख नहीं सकती, पर जब नल से पानी गिरने की आवाज सुनती हूं तो मन को बहुत सुकून मिलता है। ऐसा लगता है जैसे कोई सपना सच हो गया हो। वहीं मुरा कहते हैं, मैं तो सोच भी नहीं सकता था कि कभी ऐसा दिन आएगा जब अपने ही घर में नल से जल मिलेगा। अब झरिया से पानी लाने की तकलीफ नहीं उठानी पड़ती, और जब नल से पानी बर्तन में गिरता है. तो आंखों से देखकर दिल खुश हो जाता है। इन दोनों की कहानी केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की नहीं, बल्कि उस बदलाव की है जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दूर-दराज के गांवों में भी पहुंच रही है। जल जीवन मिशन ने न केवल कदेर गांव में पानी की समस्या का समाधान किया है, बल्कि ऐसे दंपतियों को नई आशा, आत्मनिर्भरता और गरिमा के साथ जीवन जीने का अवसर भी दिया है। ग्राम कदेर आज न सिर्फ जलसंपन्न हो गया है, बल्कि यहां के लोग अब यह महसूस करते हैं कि विकास की धारा सचमुच उनके द्वार तक पहुंची है। कोसी बाई और मुरा राम नुरूटी की यह कहानी प्रेरणा देती है कि जब सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू होती हैं, तो वह जीवन को बदल देती हैं बिल्कुल सपने की तरह।

नुक्कड़ नाटक के जरिये जंगलों को आग से बचाने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
नारायणपुर, 04 अपै्रल 2025 वन विभाग द्वारा वनमंडल अधिकारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न हॉट बाजारों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जंगलों को आग से बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान में स्थानीय गोंडी व हल्बी भाषा का उपयोग कर ग्रामीणों को समझाया जा रहा है कि जंगलों में आग लगाना या जलती आग को छोड़ देना गंभीर अपराध है, जिसके लिए 3 से 7 वर्ष की सजा अथवा 25,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यह कार्यक्रम

जयसवाल नीको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। बस्तर के घने जंगल जैव विविधता का खजाना हैं, जहां विभिन्न प्रकार की लघुवनोपज और औषधीय जड़ी-बूटियां पाई जाती हैं। नुक्कड़ नाटक के जरिये ग्रामीणों को इन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया जा रहा है। वनों के विनाश से पर्यावरणीय असंतुलन, जल संकट और भूमि क्षरण जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस अभियान के अंतर्गत लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जंगलों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

गोहड़ा गांव में आयोजित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और वनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, जिसमें मुख्य अतिथि अभिषेक बेनर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने वनों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जंगल केवल हमारी सांसों के लिए ऑक्सीजन नहीं देते, बल्कि जल स्रोतों को बनाए रखते हैं और मौसम को संतुलित रखने में मदद करते हैं। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस आयोजन में महिलाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और नुक्कड़ नाटक का आनंद लिया। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई।इस जागरूकता अभियान के तहत बेनूर, फरसगांव, तारागांव, छोटेडोंगर सहित अन्य स्थानों में भी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और वनों की सुरक्षा का संदेश ग्रहण किया।

वनमंडल अधिकारी शशिगानंदन के. ने कहा कि वन हमारे जीवन का आधार है। ये हमें शुद्ध वायु, जल, औषधियां और जैव विविधता का संरक्षण प्रदान करते हैं। जलवायु संतुलन बनाए रखने और प्राकृतिक आपदाओं को रोकने में इनकी भूमिका अमूल्य है। हमें वनों की रक्षा के लिए आगे आना होगा। जंगलों को आग से बचाएं, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और यदि कहीं आग लगती है तो तत्काल वन विभाग को सूचित करें, ताकि हम अपने पर्यावरण और प्राकृतिक धरोहर की रक्षा कर सकें।