Insight 36 & : स्वास्थ्य
नारायणपुर 16 दिसंबर 2026 भारत सरकार के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन जिले में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक जनआंदोलन के रूप में किया जा रहा है। पोषण माह का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों, किशोर-किशोरियों एवं उनके परिवारों में पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवहार को बढ़ावा देना तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत नारायणपुर जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्रामों एवं परियोजना स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन सेवन, स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग, बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्थानीय खाद्य पदार्थों से पोषण का संदेश अभियान के दौरान समुदाय को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों जैसे दाल, चना, राजमा, सोयाबीन, अंडा, दूध-दही एवं मूंगफली आदि के पोषण महत्व की जानकारी दी जाएगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं माताओं के साथ “रंग-बिरंगी थाली” के माध्यम से विभिन्न खाद्य समूहों को भोजन में शामिल करने के महत्व पर चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही “मेरी विविध थाली” फोटो एवं वीडियो अभियान, स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों की डिजिटल रेसिपी साझा करना तथा पोषण मेले एवं व्यंजन विधि प्रदर्शन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में विशेष गतिविधियां
पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों एवं माताओं के साथ विविध आहार की थाली पर चर्चा, स्थानीय खाद्य पदार्थों की पहचान एवं उनके उपयोग के संबंध में जागरूकता, ताजा गरम पका हुआ भोजन के महत्व पर जानकारी तथा पोषण वाटिका विकसित करने के लिए समुदाय को प्रेरित किया जाएगा।
साथ ही कुपोषित बच्चों के पोषण एवं देखरेख के संबंध में जागरूकता सत्र, बाल संदर्भ शिविर के माध्यम से बच्चों का चिन्हांकन एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संदर्भन तथा पात्र हितग्राहियों के प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) में पंजीयन एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण जैसी गतिविधियां भी की जाएंगी।
जनभागीदारी से बनेगा पोषण जनआंदोलन
पोषण माह के दौरान ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित संबंधित विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। सोशल मीडिया एवं विभिन्न IEC माध्यमों के जरिए “थाली में विविधता, परिवार की सेहत” जैसे संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे पोषण माह की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने परिवार एवं समुदाय में संतुलित एवं विविधतापूर्ण आहार, पर्याप्त प्रोटीन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही कुपोषण मुक्त एवं स्वस्थ समाज के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
नारायणपुर: विशेष मलेरिया अभियान में 131 की जांच, 16 पी.एफ. पॉजिटिव पाए गए
नारायणपुर, 20 अगस्त 2026 राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में मलेरिया संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए विशेष मलेरिया खोजो अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 अगस्त 2026 को स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र करमरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोटाबेनूर के आश्रित ग्राम रेंगाबेड़ा में विशेष अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान गांव के कुल 30 घरों में निवासरत 157 लोगों में से 131 व्यक्तियों की मलेरिया जांच की गई। इसमें 23 स्कूली बच्चों की जांच भी शामिल रही। जांच के दौरान 16 व्यक्ति पी.एफ. मलेरिया पॉजिटिव पाए गए जबकि पी.वी. पॉजिटिव का कोई मामला सामने नहीं आया।
मलेरिया नियंत्रण के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को मलेरियारोधी दवा लेपित एलएलआईएन मच्छरदानी के नियमित एवं अधिक से अधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। जानकारी के अनुसार गांव में 47 लोगों द्वारा एलएलआईएन मच्छरदानी का उपयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही घरों में मलेरिया रोधी कीटनाशक का छिड़काव कर मच्छरों के नियंत्रण और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। गांव में कुल 89 कमरे हैं जिनमें कीटनाशक का छिड़काव किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि बुखार आने पर तत्काल मलेरिया की जांच कराएं तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा का सेवन करें। साथ ही घरों की दीवारों पर मलेरियारोधी दवा का छिड़काव कराने के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कलेक्टर नम्रता जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंच सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजीव सिंह बघेल एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डी.के. कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वीबीडी सलाहकार डॉ. परमानंद बघेल ने किया। इस अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र करमरी का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मलेरिया की रोकथाम के लिए जांच, उपचार, मच्छरदानी के उपयोग, कीटनाशक छिड़काव और जनजागरूकता गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।
अबूझमाड़ में फिर दिखी पुलिस की मानवीय संवेदना – दुर्गम कुड़मेल से गर्भवती महिला को बाइक से अस्पताल पहुंचाकर डीआरजी जवानों ने बचाई जान
नारायणपुर, 09.08.2026दुर्गम एवं पहुंचविहीन अबूझमाड़ क्षेत्र में नारायणपुर पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ ग्रामीणों की मदद और मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में ग्राम कुड़मेल में डीआरजी के जवानों ने एक गर्भवती महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराकर इंसानियत का फर्ज निभाया।
जानकारी के अनुसार कुड़मेल कैंप में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम की एक गर्भवती महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे तत्काल अस्पताल ले जाना आवश्यक है। सूचना मिलते ही डीआरजी जवानों ने बिना किसी देरी के सहायता के लिए कदम बढ़ाया। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बेहद दुर्गम और आवागमन के साधन न के बराबर थे, इसके बावजूद जवानों ने बाइक के माध्यम से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओरछा पहुंचाकर भर्ती कराया। वहां महिला को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया।
इस साहसिक एवं मानवीय कार्य में प्रधान आरक्षक बोमडू राम वेजाम, बस्तर फाइटर आरक्षक रामलाल शोरी और बस्तर फाइटर आरक्षक सुरेश बेलसरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कठिन रास्तों और चुनौतियों के बीच जवानों ने सूझबूझ और तत्परता से महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप पटेल ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुलिस की जिम्मेदारी केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है। जरूरत के समय ग्रामीणों की सहायता करना और उनके जीवन की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना भी हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। डीआरजी जवानों द्वारा गर्भवती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाना पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय प्रतिबद्धता का उदाहरण है। नारायणपुर पुलिस अबूझमाड़ के प्रत्येक ग्रामीण तक सुरक्षा, सहयोग और विश्वास पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने इस कार्य में शामिल सभी जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता की भी विशेष रूप से प्रशंसा की।
अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुलिस जवानों द्वारा सुरक्षा के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में ग्रामीणों की मदद के लिए तत्पर रहना, पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को और मजबूत कर रहा है। नारायणपुर पुलिस का संकल्प है कि अबूझमाड़ के अंतिम छोर तक सुरक्षा, सहयोग और मानवीय संवेदना पहुंचाई जाए।
मौत से जीती मासूम – 9000 प्लेटलेट्स और सेरेब्रल मलेरिया के बीच जिला अस्पताल नारायणपुर के डॉक्टरों ने लौटाई मुस्कान
नारायणपुर  जिला चिकित्सालय नारायणपुर में चिकित्सकों की त्वरित सूझबूझ, समय पर उपचार और लगातार गहन चिकित्सा से सेरेब्रल मलेरिया से पीड़ित एक मासूम बच्ची को नया जीवन मिला है। अस्पताल लाए जाने के समय बच्ची बेहोशी की अवस्था में थी। जांच में उसके प्लेटलेट्स मात्र 9000 पाए गए। जबकि सामान्य स्थिति में प्लेटलेट्स की संख्या 1.50 लाख से 4.50 लाख के बीच होती है। उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी और जीवन पर संकट मंडरा रहा था।
मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए सिविल सर्जन एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद भोयर और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल उपचार शुरू किया। रात में ही फ्रेश ब्लड की व्यवस्था कर बच्ची को ब्लड ट्रांसफ्यूजन दिया गया। इस पुनीत कार्य में बखरूपारा निवासी निहाल तिवारी ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। सेरेब्रल मलेरिया के उपचार के लिए तुरंत क्यूनिन इंजेक्शन प्रारंभ किया गया और बच्ची को आईसीयू में भर्ती कर लगातार निगरानी में रखा गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में आवश्यक दवाइयों और गहन चिकित्सा के माध्यम से उपचार जारी रखा गया।
लगातार उपचार और समर्पित देखरेख के परिणामस्वरूप बच्ची की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने लगा। प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ी, होश वापस आया और कुछ दिनों के अथक प्रयासों के बाद बच्ची पूरी तरह खतरे से बाहर आ गई।
इस सफल उपचार में डॉ. विनोद भोयर के नेतृत्व में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप सिन्हा, डॉ. आदित्य केवट, डॉ. मोनिका मीना सहित आईसीयू स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरी टीम ने रातभर सतत निगरानी कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया, जिससे मरीज की जान बचाने में सफलता मिली।
इस अवसर पर डॉ. विनोद भोयर ने बताया कि सेरेब्रल मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान, शीघ्र उपचार और उचित गहन चिकित्सा से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि तेज बुखार, ठंड के साथ सिर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना विलंब नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में पहुंचकर जांच एवं उपचार अवश्य कराएं।
जिला चिकित्सालय नारायणपुर की चिकित्सकीय टीम की दक्षता, समर्पण और मरीजों के प्रति प्रतिबद्धता का यह प्रकरण एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि सही समय पर लिए गए निर्णय, टीमवर्क और उचित उपचार से गंभीर से गंभीर मरीज को भी नया जीवन दिया जा सकता है।
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार: नारायणपुर में 2470 लोगों की जांच, 147 मरीज चिन्हित, 93 निक्षय मित्र बने सहायक
नारायणपुर, 06 अगस्त 2026 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान ने गति पकड़ ली है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा जा रहा है।
जनवरी से जुलाई तक 2470 जांच, 147 मरीज मिले
वर्ष 2026 में जनवरी से जुलाई तक जिले में 2,470 लोगों के बलगम नमूनों की जांच की गई। इसमें नारायणपुर विकासखंड के 2,111 और ओरछा विकासखंड के 359 लोग शामिल हैं। जांच में अब तक 147 टीबी मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उपचार, नियमित दवा, परामर्श और पोषण संबंधी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
87 हाई रिस्क गांवों में विशेष स्क्रीनिंग
जिले के 87 हाई रिस्क गांवों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 68 गांवों में एआई आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से स्वास्थ्य शिविर लगाए जा चुके हैं। इनमें 5,801 लोगों की जांच हुई। 4,700 की रिपोर्ट सामान्य रही, जबकि 1,101 लोगों के बलगम नमूने सीबीएनएटी जांच के लिए भेजे गए हैं। आधुनिक तकनीक से दुर्गम क्षेत्रों में भी मरीजों की शीघ्र पहचान संभव हो रही है।
कलेक्टर की अपील पर 93 निक्षय मित्र आगे आए
टीबी मरीजों को पोषण और सामाजिक सहयोग देने के लिए निक्षय मित्र योजना प्रभावी हो रही है। कलेक्टर नम्रता जैन की अपील पर जिला अधिकारी, कर्मचारी और सीएसआर सहयोगियों ने मिलकर 93 टीबी मरीजों को गोद लिया है। निक्षय मित्र नियमित रूप से मरीजों को फूड बास्केट और पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहे हैं।
कलेक्टर नम्रता जैन ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से भी निक्षय मित्र बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही टीबी मुक्त नारायणपुर का लक्ष्य जल्द हासिल किया जा सकता है।
लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर ने कहा कि यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना, भूख कम लगना या रात में पसीना आए तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। उन्होंने बताया कि टीबी पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच व दवा से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
नक्सल प्रभावित पीड़ियाकोट में पहली बार हुआ संस्थागत प्रसव, मायका सेंटर डुंगा में दो महिलाओं ने दिया स्वस्थ बच्चों को जन्म
नारायणपुर, 04 अगस्त 2026 अबूझमाड़ के दुर्गम एवं पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पीड़ियाकोट में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। गांव में पहली बार दो गर्भवती महिलाओं का सफलतापूर्वक संस्थागत प्रसव कराया गया। यह उपलब्धि दुर्गम क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा सुरक्षित मातृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्राम पीड़ियाकोट निवासी दशरी, पति बुधराम, आयु 38 वर्ष एवं सुधरी, पति मुरा, आयु 35 वर्ष को स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सुरक्षित मातृत्व एवं संस्थागत प्रसव के संबंध में निरंतर परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दोनों महिलाओं एवं उनके परिवारों को संस्थागत प्रसव के महत्व तथा मायका सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
काउंसलिंग के पश्चात दोनों गर्भवती महिलाओं को दुर्गम मार्गों से बाइक एम्बुलेंस के माध्यम से मायका सेंटर डुंगा पहुंचाया गया। मायका सेंटर में दोनों महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक देखभाल एवं सतत निगरानी की गई।
26 जुलाई 2026 को दशरी ने 2.480 किलोग्राम वजन के एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया, जबकि सुधरी ने 2.400 किलोग्राम वजन की एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। वर्तमान में दोनों माताएं एवं दोनों नवजात स्वस्थ हैं तथा स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच एवं देखभाल की जा रही है।
पूर्व में घोर नक्सल प्रभावित रहे पीड़ियाकोट जैसे दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच सीमित रहने के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य अमले की सतत काउंसलिंग, नियमित संपर्क एवं बाइक एम्बुलेंस की सुविधा ने दोनों गर्भवती महिलाओं को समय रहते स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मायका सेंटर की पहल से दुर्गम क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल, सुरक्षित ठहराव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव तथा प्रसव उपरांत आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पीड़ियाकोट में पहली बार संस्थागत प्रसव का सफलतापूर्वक होना स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम छोर तक पहुंच और समुदाय में संस्थागत प्रसव के प्रति बढ़ते विश्वास का सशक्त उदाहरण है।
अबूझमाड़ में सुरक्षित मातृत्व की नई उम्मीद बना आदेर मायका सेंटर, बरसात में भी हुआ सुरक्षित संस्थागत प्रसव
नारायणपुर, 27 जुलाई 2026अबूझमाड़ के दुर्गम और वनांचल क्षेत्रों में बरसात का मौसम गर्भवती महिलाओं के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। उफनते नदी-नाले, टूटे-फूटे रास्ते और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच की दिक्कतों के बीच सुरक्षित प्रसव एक बड़ा सवाल बन जाता था। लेकिन अब विकासखंड ओरछा के आदेर मायका सेंटर ने इस तस्वीर को बदल दिया है और सुरक्षित मातृत्व की नई पहचान बन रहा है।
इसी कड़ी में ग्राम भटबेड़ा की गर्भवती महिला सामबती का 24 जुलाई को आदेर मायका सेंटर में सुरक्षित एवं सफल संस्थागत प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें केंद्र में नियमित चिकित्सकीय देखभाल, पौष्टिक भोजन और जरूरी निगरानी उपलब्ध कराई जा रही है।
यह केवल एक सफल प्रसव की कहानी नहीं है, बल्कि उन दूरस्थ गांवों की माताओं के लिए भरोसे की नई किरण है जहां कभी प्रसव का समय सबसे ज्यादा भय और जोखिम वाला माना जाता था। मायका सेंटर की व्यवस्था के तहत अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पहले ही केंद्र में लाकर रखा जाता है। यहां उन्हें सुरक्षित माहौल, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच, संतुलित भोजन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी मिलती है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत उपचार संभव हो सके।
सामबती और उसके स्वस्थ नवजात का यह प्रसव इस बात का प्रमाण है कि समय पर देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित होने से भौगोलिक कठिनाइयों के बावजूद भी सुरक्षित मातृत्व के सपने को साकार किया जा सकता है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट लक्ष्य है कि अबूझमाड़ का कोई भी परिवार केवल दूरी या दुर्गमता के कारण सुरक्षित मातृत्व के अधिकार से वंचित न रहे।
हर सुरक्षित प्रसव के साथ आदेर मायका सेंटर न सिर्फ माताओं के चेहरे पर विश्वास लौटा रहा है, बल्कि नवजात बच्चों के जीवन की शुरुआत को भी सुरक्षित बना रहा है। यह पहल अबूझमाड़ की उन अनगिनत माताओं के लिए आशा का संदेश है जो अब बिना भय के मातृत्व के इस महत्वपूर्ण सफर को तय कर रही हैं।
प्रोजेक्ट धड़कन की सफलता: नारायणपुर में 6,224 बच्चों की जांच के बाद 3 बच्चों का रायपुर में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफल
प्रोजेक्ट धड़कन के तहत 6,224 बच्चों की जांच, तीन बच्चों का सत्य साईं हॉस्पिटल रायपुर में निःशुल्क हृदय ऑपरेशन सफल
नारायणपुर, 16 जुलाई 2026 दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल जिला नारायणपुर में बच्चों को जन्मजात हृदय रोग से समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 फरवरी 2026 को प्रोजेक्ट धड़कन की शुरुआत की गई। ताकि गंभीर हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार कराया जा सके। योजना के अंतर्गत आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम द्वारा जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में व्यापक स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। अब तक कुल 6,224 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।
जांच के दौरान हृदय संबंधी गंभीर समस्या से ग्रसित 03 बच्चों की पहचान की गई। इनमें पारुल दुग्गा (1.5 वर्ष), नायशा (3 वर्ष) एवं अनुष्का मंडावी (5 वर्ष) शामिल हैं। आरबीएसके टीम द्वारा आवश्यक जांच एवं परामर्श के बाद इन बच्चों को सत्य साईं हॉस्पिटल, रायपुर रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा तीनों बच्चों का सफल एवं निःशुल्क हृदय ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद तीनों बच्चों के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार है और वे स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हैं। यह उपलब्धि प्रोजेक्ट धड़कन एवं आरबीएसके टीम की सक्रिय कार्यप्रणाली, समय पर स्क्रीनिंग तथा त्वरित रेफरल व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण है।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच निरंतर जारी है। योजना का उद्देश्य जन्मजात हृदय रोग से पीडित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन जी सकें।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। यदि बच्चे में सांस फूलना, जल्दी थक जाना, वजन कम बढ़ना अथवा बार-बार बीमार पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच अवश्य कराएं।
जिले में मोतियाबिंद मुक्त अभियान को मिल रही सफलता, 83 मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन
नारायणपुर, 19 जून 2026 राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिबाधिता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में मोतियाबिंद रोगियों की पहचान एवं उपचार का कार्य लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल 2026 से 18 जून 2026 तक जिले के कुल 83 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में चिन्हांकित दो आंख वाले 268 मरीजों में से 35 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है, जबकि 233 मरीजों का उपचार शेष है। वहीं एक आंख वाले 604 चिन्हांकित मरीजों में से 46 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया है तथा 558 मरीजों का उपचार किया जाना बाकी है। विभाग द्वारा गंभीर श्रेणी के एक आंख एवं दो आंख वाले मरीजों को प्राथमिकता देते हुए शल्य चिकित्सा की जा रही है। जिले में मोतियाबिंद रोगियों की पहचान, जांच एवं उपचार के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर स्क्रीनिंग कर मरीजों का चिन्हांकन किया जा रहा है, जिससे उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शेष चिन्हांकित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं ऑपरेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। अभियान का उद्देश्य सभी पात्र मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराकर उनकी दृष्टि पुनर्स्थापित करना तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि दृष्टि संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या अथवा मोतियाबिंद के लक्षण दिखाई देने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और शासन द्वारा उपलब्ध निःशुल्क उपचार सुविधाओं का लाभ उठाएं।
नारायणपुर के बुधवारी बाजार में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोगों ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को नारायणपुर के बुधवारी बाजार में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मकसद आम लोगों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्त माहौल बनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस दौरान बाजार में मौजूद नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों के नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने समझाया कि नशे की लत से व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होता है, आर्थिक स्थिति बिगड़ती है और पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ता है। साथ ही नशा अपराध, सड़क हादसों और अन्य सामाजिक बुराइयों को भी बढ़ावा देता है।
अभियान में लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशीले पदार्थों से दूर रहने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग करे।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने का संकल्प लिया। जागरूकता संदेशों के प्रसार के साथ नागरिकों से अपने आसपास नशे के विरुद्ध सकारात्मक माहौल तैयार करने का आह्वान किया गया। बुधवारी बाजार में आयोजित यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा।
नारायणपुर में ‘हाइपरटेंशन माह’ का समापन, रैली&प्रदर्शनी से दिया ब्लड प्रेशर जांच का संदेश
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक माह तक चलाए गए ‘हाइपरटेंशन माह’ का समापन बुधवार को जिला अस्पताल नारायणपुर में जनजागरूकता गतिविधियों के साथ हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन के खतरों से अवगत कराना और समय पर जांच, संतुलित खानपान व नियमित इलाज के महत्व को समझाना था।
समापन के मौके पर जीएनएम की छात्राओं ने जिला अस्पताल से जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्राओं ने नारों और संवाद के जरिए लोगों को हाइपरटेंशन के लक्षण, संभावित जोखिम और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच कराएं और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। अस्पताल परिसर में छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई। इन पोस्टरों में सरल भाषा और चित्रों के माध्यम से हाइपरटेंशन के कारण, लक्षण, बचाव और नियंत्रण के तरीके समझाए गए।
इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने विस्तार से परामर्श दिया। उन्हें बताया गया कि नियमित दवा लेना, खाने में नमक कम करना, रोजाना व्यायाम करना और तनाव से दूर रहना बेहद जरूरी है। समय-समय पर रक्तचाप की जांच कराने की सलाह भी दी गई।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार भोयर, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. बीएन बनपुरिया, सर्जन डॉ. आदित्य केतकी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुषा सिंह, डॉ. पी धोटे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सिंह, असिस्टेंट नोडल अधिकारी छत्रपाल साहू, साइकियाट्रिक नर्स उमेश कुमार वर्मा, रुद्रनाथ साहू और स्टाफ नर्स राजबती गोटा समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ. बीएन बनपुरिया ने कहा कि हाइपरटेंशन एक साइलेंट किलर है। यह शुरुआत में कोई साफ लक्षण नहीं दिखाता, लेकिन समय पर पहचान और इलाज न होने पर दिल, दिमाग और किडनी जैसे जरूरी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और अनुशासित दिनचर्या से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
अंत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से खुद को सुरक्षित रखें।
रायपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने किया रक्तदाताओं का सम्मान, नारायणपुर के नरेंद्र मेश्राम को मिला प्रमाण पत्र
विश्व रक्तदाता दिवस 2026 के अवसर पर रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडप में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं राज्य शाखा के अध्यक्ष रमेन डेका ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वैच्छिक रक्तदाताओं और रक्तदान को बढ़ावा देने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस मौके पर नारायणपुर जिले के नरेंद्र मेश्राम को जिले में निरंतर रक्तदान करने और रक्तदान शिविरों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्यपाल के हाथों प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नरेंद्र मेश्राम का नारायणपुर जिले में हमेशा सक्रिय
योगदान रहा है। बाढ़ के दौरान लोगों को जागरूक करने, कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने, दुर्घटना होने पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की सहायता करने में वे हमेशा आगे रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यपाल ने स्वैच्छिक रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने की। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, जिला शाखाओं और सहयोगियों का हार्दिक अभिनंदन करते हुए संदेश दिया कि रक्तदान जीवनदान है और सभी को मानवता की इस महान सेवा में सहभागी बनना चाहिए।
नारायणपुर: विश्व रक्तदाता दिवस पर बीएसएफ&आईटीबीपी के शिविरों से 123 यूनिट रक्त संग्रहित, जिला अस्पताल का ब्लड बैंक हुआ समृद्ध
विश्व रक्तदान दिवस 14 जून के उपलक्ष्य में नारायणपुर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में बीएसएफ और आईटीबीपी की विभिन्न बटालियनों द्वारा लगातार पांच दिनों तक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत 11 जून 2026 को कमांडेंट 58 बीएन बीएसएफ तेलशी के नेतृत्व में हुए शिविर से हुई जिसमें 27 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके बाद 12 जून को कमांडेंट 133 बीएन बीएसएफ सोनपुर द्वारा 28 यूनिट और 13 जून को
कमांडेंट 86 बीएन बीएसएफ दंडकवन द्वारा 24 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस के दिन 14 जून को कमांडेंट 129 बीएन बीएसएफ शौर्यचक्र बटालियन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 26 यूनिट रक्तदान हुआ, जिसमें A Positive - 07 Units, B Positive - 11 Units, O Positive - 05 Units और AB Positive - 03 Units रक्त शामिल है। इस शिविर में महिला रक्तदाता शामिल नहीं थीं। वहीं 15 जून को आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के जवानों ने 12 यूनिट और 45वीं बटालियन के जवानों ने 6 यूनिट रक्तदान कर इस अभियान को आगे बढ़ाया।
इस तरह बीएसएफ और आईटीबीपी के जवानों ने मिलकर कुल 123 यूनिट रक्तदान किया। इन शिविरों से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विभिन्न ब्लड ग्रुप का पर्याप्त रक्त संग्रहित हो गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रक्त की यह उपलब्धता सैकड़ों गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और इमरजेंसी में आने वाले जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित होगी। अब डिलीवरी, ऑपरेशन और दुर्घटना के केस में मरीजों को रक्त के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
ये सभी शिविर सिविल सर्जन नारायणपुर डॉ. विनोद कुमार भोयर के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में स्टाफ ब्लड बैंक इंचार्ज किरण मंडल के साथ माइक्रोबायोलॉजिस्ट अमल चंद, सोमजी राम पोटाई, पीलेंद्र, लुमेंद्र साहू और सचिन रावटे का विशेष योगदान रहा। अस्पताल प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं, बीएसएफ-आईटीबीपी के अधिकारियों और स्टाफ का आभार जताते हुए आम लोगों से अपील की है कि रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से लगातार जुड़ें, ताकि भविष्य में भी ब्लड बैंक में रक्त की कमी न हो और हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके।
"रक्तदान महादान — आइए बचाएं जान। आपका                    एक यूनिट रक्त,किसी की पूरी ज़िंदगी।"
प्रोजेक्ट धड़कन से 5,583 बच्चों की हृदय जांच, एक का सफल ऑपरेशन: समय पर पहचान से मिल रहा सुरक्षित भविष्य
नारायणपुर, 04 जून 2026 जिले के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जन्मजात हृदय रोगों की समय रहते पहचान कर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की अभिनव पहल "प्रोजेक्ट धड़कन" का सफल संचालन किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत जिले के दूरस्थ, दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंचकर बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की जांच की जा रही है, जिससे गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाकर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
23 फरवरी 2026 से 29 मई 2026 तक संचालित इस अभियान के दौरान जिले में कुल 5,583 बच्चों का हृदय परीक्षण किया गया। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग की गई। आंगनबाड़ी केंद्र बोरनिरापी में पंजीकृत 30 बच्चों में से 28 बच्चों तथा आंगनबाड़ी केंद्र मसपुर में पंजीकृत 64 बच्चों में से 60 बच्चों की हृदय जांच की गई। विस्तृत परीक्षण के दौरान कुल 06 बच्चों में संभावित हृदय रोग के लक्षण पाए गए, जिन्हें विशेषज्ञ उपचार एवं परामर्श के लिए चिन्हित किया गया।
जांच उपरांत एक बच्चे को तत्काल उपचार हेतु रायपुर स्थित सत्य साई हॉस्पिटल भेजा गया, जहां 10 अप्रैल 2026 को उसका सफल हृदय ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में बच्चा पूर्णतः स्वस्थ है तथा सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है। यह उपलब्धि न केवल संबंधित परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए राहत और खुशी का विषय है।
इसी क्रम में दो अन्य बच्चों को 07 मई 2026 को उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श हेतु सत्य साई हॉस्पिटल, रायपुर ले जाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद एक बच्चे की रिपोर्ट सामान्य पाई गई, जबकि दूसरे बच्चे को तीन माह बाद पुनः फॉलोअप जांच के लिए बुलाया गया है।
वहीं शेष तीन बच्चों को 29 मई 2026 को जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ जांच हेतु लाया गया। इनमें से दो बच्चों की ईको रिपोर्ट सामान्य प्राप्त हुई, जबकि एक बच्चे में हृदय रोग के लक्षण पाए गए हैं। उक्त बच्चे को शीघ्र ही उपचार के लिए सत्य साई हॉस्पिटल, रायपुर भेजा जाएगा।
प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम से जिले के हजारों बच्चों की समय पर स्वास्थ्य जांच एवं संभावित हृदय रोगों की पहचान संभव हो सकी है। यह पहल न केवल गंभीर बीमारियों की रोकथाम में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन, स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी तथा चिकित्सा दल के समर्पित प्रयासों से प्रोजेक्ट धड़कन जिले में बाल स्वास्थ्य संरक्षण का एक प्रभावी मॉडल बनकर उभर रहा है। यह पहल दर्शाती है कि समय पर जांच, सही परामर्श और गुणवत्तापूर्ण उपचार के माध्यम से नन्हीं धड़कनों को नया जीवन और सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सकता है।
नारायणपुर ने रचा कीर्तिमान, स्वस्थ बस्तर अभियान में 100% स्क्रीनिंग पूरी करने वाला बस्तर का पहला जिला बना नारायणपुर
नारायणपुर, 03 जून 2026 मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत नारायणपुर जिले ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए बस्तर संभाग में स्वास्थ्य जांच का लक्ष्य पूर्ण करने वाला पहला जिला बनने का गौरव प्राप्त किया है। जिले में निर्धारित 1 लाख 58 हजार 303 लोगों के लक्ष्य के विरुद्ध 1 लाख 58 हजार 651 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जो लक्ष्य का 100.22 प्रतिशत है।
यह उपलब्धि कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग, मैदानी अमले, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। सुदूर वनांचल और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों तक पहुंचकर स्वास्थ्य टीमों ने लोगों की जांच सुनिश्चित की और अभियान को सफल बनाया।
अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य कर्मी घने जंगलों, पहाड़ी क्षेत्रों, नदी-नालों और दूरस्थ बसाहटों तक पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित रहने के बजाय गांवों, चौपालों और हाट-बाजारों में शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई। डिजिटल तकनीक और रियल टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अभियान की सतत निगरानी की गई, जिससे लक्ष्य की प्राप्ति में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच कर संभावित रोगों की पहचान की गई। जांच के दौरान मलेरिया, क्षय रोग (टीबी), कुष्ठ रोग तथा सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों की समय रहते पहचान संभव हुई। संदिग्ध पाए गए मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया तथा आवश्यकता अनुसार 905 मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर कर बेहतर इलाज सुनिश्चित किया गया। इससे गंभीर बीमारियों के समय पर उपचार का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का उद्देश्य दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। नारायणपुर जिले की यह उपलब्धि न केवल बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। अभियान के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा लोगों का स्वास्थ्य सेवाओं पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
रूपसाय सलाम ने गारपा PHC का लोकार्पण किया, 4500 ग्रामीणों को मिली सौगात; कलेक्टर&एसपी समेत अफसर रहे मौजूद
नारायणपुर, 02 जून 2026 जिले के दूरस्थ एवं अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम गारपा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सहकारी लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रूपसाय सलाम ने क्षेत्रवासियों को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गारपा का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लगभग 4500 ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। श्री सलाम ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। गारपा जैसे दुर्गम क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से स्थानीय लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी तथा समय पर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।
नवस्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, चार स्टाफ नर्स सहित कुल 12 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य बीमारियों के उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, प्राथमिक जांच तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण से ग्राम गारपा एवं आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ होने से लोगों को समय पर उपचार मिलेगा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो, सीएमएचओ डॉ.टी आर कुंवर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
नारायणपुर में स्वास्थ्य क्रांति: जिला अस्पताल में 136 जांचें नि:शुल्क, आदिवासी अंचल को मिली बड़ी सौगात
नारायणपुर, 18 मई 2026
छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी बहुल जिले नारायणपुर के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। जिला अस्पताल नारायणपुर में अब 136 प्रकार की पैथोलॉजिकल एवं डायग्नोस्टिक जांच सुविधाएं पूर्णतः नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस पहल से उन हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा जो अब तक महंगी जांचों के लिए रायपुर, जगदलपुर या निजी प्रयोगशालाओं पर निर्भर थे।
नि:शुल्क जांचों का दायरा-
अस्पताल में शुरू की गई सुविधाओं में सामान्य रक्त परीक्षण से लेकर अत्याधुनिक जांचें सम्मिलित हैं। विटामिन प्रोफाइल टेस्ट, ब्लड कल्चर, यूरिन कल्चर, हार्मोनल असेसमेंट, थायरॉइड फंक्शन टेस्ट, शुगर प्रोफाइल, यकृत एवं वृक्क कार्य परीक्षण, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड तथा संक्रमण संबंधी विशिष्ट जांचें अब स्थानीय स्तर पर ही सुलभ होंगी। अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की तैनाती से जांच प्रक्रिया को तीव्र, सटीक एवं विश्वसनीय बनाया गया है, जिससे रोगियों को समय पर रिपोर्ट मिल सकेगी और उपचार शीघ्र आरंभ हो सकेगा।
जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया-
वन एवं कौशल विकास मंत्री श्री केदार कश्यप-  ने कहा, "राज्य सरकार का संकल्प है कि आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे। जिला अस्पताल में 136 जांचों का नि:शुल्क आरंभ स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मील का पत्थर है। इससे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी।"
बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप - ने इस पहल को परिवर्तनकारी बताते हुए कहा, "अब हमारे क्षेत्र के नागरिकों को सामान्य या विशेष जांचों के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। यह सुविधा न केवल समय और धन की बचत करेगी, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र में जनविश्वास को भी सुदृढ़ करेगी।"
कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन - ने कहा, "नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जांच सुविधाओं का यह विस्तार जिले की स्वास्थ्य संरचना को और अधिक सक्षम बनाएगा।"
बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर-
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान और समय पर उपचार से गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण संभव होगा। नारायणपुर जैसे दूरस्थ जिले में यह सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी अस्पतालों के प्रति आमजन का विश्वास भी बढ़ेगा। यह पहल आदिवासी अंचल के लिए बेहतर स्वास्थ्य, आर्थिक संबल और गरिमामय जीवन की नई आशा लेकर आई है।
‘हमर फिट नारायणपुर’ अभियान शुरू: हाईस्कूल ग्राउंड में रोज सुबह 6 बजे से पीटी, रनिंग व जुम्बा, नारायणपुर पुलिस ने सभी युवाओं को दिया खुला न्योता
नारायणपुर/- नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘माड़ मैत्री खेल महोत्सव’ के अंतर्गत ‘हमर फिट नारायणपुर’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों को फिटनेस से जोड़कर स्वस्थ व सकारात्मक नारायणपुर का निर्माण करना है।
कार्यक्रम की मुख्य बातें:-
आयोजक:- नारायणपुर पुलिस द्वारा ‘माड़ मैत्री खेल महोत्सव’ के तहत यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
समय: -प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 6:45 बजे तक फिटनेस सत्र का आयोजन होगा।
स्थान:-हाई स्कूल ग्राउंड, नारायणपुर में सभी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
गतिविधियां:- सत्र में पीटी के माध्यम से शारीरिक व्यायाम, रनिंग से स्टैमिना व सहनशक्ति बढ़ाने और जुम्बा से मनोरंजन के साथ फिटनेस पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सहभागिता:- जिले के सभी युवा, खिलाड़ी और स्थानीय नागरिकों के लिए खुला आमंत्रण दिया गया है। कोई भी व्यक्ति निशुल्क रूप से इसमें शामिल हो सकता है।
उद्देश्य:-फिटनेस को दिनचर्या में शामिल करना, खेल भावना को बढ़ावा देना, पुलिस-जनता के बीच मित्रता व विश्वास का माहौल बनाना और समाज को मजबूत करना है।
नारायणपुर पुलिस ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें। पुलिस का संदेश है “खेल से जुड़ें, मित्रता बढ़ाएँ, समाज को मजबूत बनाएं।” इस पहल से युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और पुलिस व आमजन के बीच सकारात्मक संवाद का नया सेतु भी बन रहा है।
नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, अबूझमाड़ तक पहुंचेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं
नारायणपुर, 19अप्रैल 2026 जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और अबूझमाड़ के सुदूर क्षेत्रों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के उद्देश्य से 19 अप्रैल 2026 को नारायणपुर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कलेक्टर नम्रता जैन ने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए पंजीयन काउंटर, पेयजल, भोजन, छाया, कूलर, वालंटियर व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में पूर्व स्वास्थ्य जांच अभियान चलाकर अधिक से अधिक मरीजों को शिविर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ईएनटी, चर्म रोग, स्त्री एवं शिशु रोग, नेत्र, हृदय, कैंसर सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, आयुष परामर्श एवं जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अबूझमाड़ के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और हर पात्र व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सके।
प्रोजेक्ट धड़कन के तहत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की जांच हेतु विशेष अभियान में 2780 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 3 बच्चो को निःशुल्क उपचार हेतु रायपुर सत्य साईं अस्पताल भेजा गया
नारायणपुर, 07 अप्रैल 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की जांच का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोगों की समय रहते पहचान कर उन्हें निःशुल्क एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
अभियान के तहत विकासखंड नारायणपुर एवं ओरछा के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित जांच की जा रही है। जांच के दौरान विशेष स्टेथोस्कोप एवं आधुनिक उपकरणों की सहायता से बच्चों के हृदय की ध्वनियों और ईसीजी संकेतों का परीक्षण किया जा रहा है, जिससे संभावित हृदय रोगों की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन द्वारा अब तक कुल 2780 बच्चों की हृदय संबंधी जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान 4 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 3 बच्चों को उच्च उपचार हेतु सत्य साईं अस्पताल, नवा रायपुर निःशुल्क उपचार के लिए भेजा गया है, जबकि एक अन्य बच्चे को आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रेफर किया जाएगा। सभी बच्चों का प्राथमिक परीक्षण जिला चिकित्सालय नारायणपुर में किया गया है।
इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बच्चों के परिजनों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को समय पर सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और “प्रोजेक्ट धड़कन” के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।
कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो रही है, बल्कि गंभीर रोगों की समय पर पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की जांच अवश्य कराएं, ताकि समय पर रोगों की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
नारायणपुर को मिली 09 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल
नारायणपुर, 01 अप्रैल 2026 जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य शासन द्वारा 1 अप्रैल 2026 को 09 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें 08 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 01 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस शामिल हैं, जो आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेंगी।
कार्यालय कलेक्टर परिसर में कलेक्टर नम्रता जैन की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नई एंबुलेंस सेवाओं के शुरू होने से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में समय पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना संभव होगा, जिससे जीवनरक्षा की संभावना बढ़ेगी।
इन एंबुलेंस में उपलब्ध बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट सुविधाएं मरीजों को रास्ते में ही प्राथमिक उपचार प्रदान करेंगी, जिससे गंभीर स्थिति में भी उपचार की निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही, स्वास्थ्य केंद्रों के बीच समन्वय और रेफरल व्यवस्था भी अधिक प्रभावी होगी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को विस्तारित करेगी, बल्कि जिले में आमजन के विश्वास को भी सशक्त बनाएगी। अब जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सकेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता दोनों में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि बृज मोहन देवागन, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद भोयर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सिंह बघेल सहित एनएचएम एवं 108 संजीवनी एक्सप्रेस से जुड़े अधिकारी और चिकित्सकीय दल उपस्थित रहे।
नारायणपुर में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर, 23&25 मार्च तक चलेगा आयोजन
नारायणपुर, 23 मार्च 2026 - इंडोर स्टेडियम नारायणपुर में 23 मार्च से 25 मार्च तक दिव्यांगों के परीक्षण उपरांत कृत्रिम अंग उपकरण, ट्रायसायकिल, मो. सायकल, श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, बैसाखी, स्वेत छड़ी का निःशुल्क वितरण किया जाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकें, इसके लिए जनसामान्य से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आसपास के दिव्यांगजनों को भी सूचित करें।
शिविर में दिव्यांगजनों को आवश्यक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके। अधिक से अधिक जनमानस को अवगत कराने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस जानकारी को अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करें।
कार्यक्रम विवरण:
तिथि: 23 मार्च से 25 मार्च
स्थान: इंडोर स्टेडियम नारायणपुर
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
नारायणपुर में डेंटल सर्जरी सेवा शुरू, विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता अभियान आयोजित
नारायणपुर, 22 मार्च 2026 जिला चिकित्सालय नारायणपुर में डेंटल सर्जरी सेवा का शुभारंभ किया गया है, जिससे अब जिले के मरीजों को दांतों से संबंधित सर्जरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस नई सुविधा से मरीजों को समय पर, सुलभ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। डेंटल सर्जरी सेवा की शुरुआत डॉ. अखिलेश्वरी ठाकुर एवं डॉ. सियांबर द्वारा की गई। यह पहल क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।
इसी क्रम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मुख स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर लोगों की जांच की गई तथा दंत रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर ने बताया कि जिला अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में मुख स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है, जहां दंत चिकित्सक डॉ. अखिलेश्वरी ठाकुर के नेतृत्व में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भी शिविर आयोजित कर लोगों को दंत रोगों एवं उनके उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग में प्रतिदिन 30 से 35 ओपीडी दर्ज की जा रही है, जहां मरीजों को जांच, उपचार एवं निदान की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यहां अक्ल दाढ़ में दर्द व सूजन, दांतों की सड़न, मसूड़ों से खून व मवाद आना, तथा मुंह में दर्द रहित सूजन व गांठ जैसी समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में शुरू हुई यह सेवा और जागरूकता अभियान जिले के लोगों को बेहतर मुख स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है।
प्रोजेक्ट धड़कन: बच्चों के निःशुल्क हृदय जांच व उपचार की पहल, 80 संस्थानों में 1488 बच्चों की जांच, 23&31 मार्च तक चलेगा विशेष जांच शिविर
नारायणपुर, 21 मार्च 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ क्रियान्वयन की दिशा में कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की जांच का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस पहल के तहत विकासखण्ड नारायणपुर एवं ओरछा के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों की नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे हृदय रोगों की समय रहते पहचान कर निःशुल्क बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
सीएमएचओ डॉ कुंवर ने बताया कि आधुनिक स्टेथोस्कोप सहित अन्य उपकरणों के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा बच्चों के हृदय की ध्वनियों एवं ईसीजी संकेतों का परीक्षण किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य संभावित हृदय रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार उपलब्ध कराना है।
फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक की अवधि में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जिले के कुल 80 संस्थानों में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 18 स्कूल और 62 आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल हैं। इस दौरान कुल 1488 बच्चों की हृदय संबंधी जांच की गई, जिनमें 675 स्कूल के बच्चे और 813 आंगनबाड़ी के बच्चे शामिल हैं। जांच के दौरान कुल 1 बच्चा हृदय रोग संभावित पाया गया, जो आंगनबाड़ी केन्द्र बागडोंगरी, विकासखण्ड नारायणपुर से संबंधित है। उक्त बच्चे का प्राथमिक परीक्षण जिला चिकित्सालय नारायणपुर में किया जा चुका है तथा बेहतर उपचार हेतु उसे उच्च चिकित्सा संस्थान सत्य साईं अस्पताल, रायपुर में रेफर किया गया है।
आगामी दिनों में प्रोजेक्ट धड़कन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 23 मार्च को आंगनबाड़ी केंद्र कोंगेरा एवं बडेनहोड़ में शिविर लगाया जाएगा। 24 मार्च को कोशलनार, कोशलपारा एवं हाथीबेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर आयोजित होगा। 25 मार्च को आंगनबाड़ी केंद्र धौड़ाई में शिविर आयोजित किया जाएगा। 26 मार्च को सुलेंगा एवं कन्हारगांव में शिविर आयोजित होंगे। 27 मार्च को तीरकानार एवं छोटेकुम्हारी के आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाए जाएंगे। 28 मार्च को कोकपाड़, डूडमी एवं बांसपाल में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 30 मार्च को आंगनबाड़ी केंद्र छोटेडोंगर में तथा 31 मार्च को बड़गांव एवं खासपारा-नयापारा के आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
यह अभियान न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की समय पर निगरानी सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को भी सशक्त बना रहा है। जिला प्रशासन ने अपील किया है कि स्कूल एवं आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने पर अपने बच्चों की जांच अवश्य कराएं, ताकि समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके।
कलेक्टर ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, आश्रम छात्रावास निर्माण से लेकर एनिमिया रोकथाम तक के कार्यों पर जोर
नारायणपुर, 17 मार्च 2026 जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आश्रम छात्रावास के स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्णं कराने निर्देश दिए। उन्होंने नियद नेल्लानार के ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, एनिमिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य जांच मिशन मोड़ से कराने तथा पोषण पुनार्वास केन्द्र में शतप्रतिशत हितग्राहियों को भर्ती कराने निर्देश दिए है।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर विशेष चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे ग्रामों की सूची तैयार करने को कहा, जहां हर वर्ष जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है। इन ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर बोर खनन कार्य प्रारंभ करने, खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत अपूर्ण नल-जल योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्रों से प्राप्त समस्याओं और मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ग्राम पंचायत झारावाही में स्कूल भवन एवं शौचालय निर्माण की स्वीकृति, हांदावाड़ा में नवनिर्मित पीडीएस गोदाम में राशन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ग्राम मोडमवाड़ा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण, तालाब खुदाई तथा सब्सिडी के नाम पर धोखाधड़ी कर लिए गए ऋण प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के लिए गोदाम सह कार्यालय निर्माण योजना 2022 के अंतर्गत भूमि आबंटन, हांदावाड़ा में नल-जल एवं सोलर लाइट व्यवस्था, राजस्व एवं वन अधिकार पट्टा से संबंधित सड़क निर्माण, पंचायती राज अधिनियम के तहत वसूली प्रकरण, आईटीआई बंगलापारा मार्ग को अंतागढ़ मुख्य मार्ग से जोड़ने, वार्ड क्रमांक 03 में जल निकासी हेतु आरसीसी नाला निर्माण, एजुकेशन हब तक पहुंच मार्ग विकसित करने तथा खाली भवनों को लीज पर देने जैसे मुद्दों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने ग्राम मालिंगनार में बिना सूचना भूमि माप-जोक किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। वहीं, घोटुल निर्माण हेतु सहयोग राशि, ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति, आधार, राशन कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र में सुधार, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, स्कूल परिसरों में घेराबंदी, शौचालय निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं आंगनबाड़ी भवनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों जैसे सीसी रोड एवं पुल निर्माण, ग्राम आतरगांव में हैंडपंप स्थापना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल आपूर्ति में आ रही समस्याएं, ग्राम करकानार एवं अन्य क्षेत्रों की समस्याएं, ग्राम पंचायत गुदाड़ी के आश्रित गांवों में सड़क एवं पुलिया निर्माण, ग्राम मटावण्ड में हैंडपंप खनन, ग्राम मोहनार की समस्याएं, गरदापाल से हड़ेली तक पहुंच मार्ग निर्माण तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने कृषि कार्यों के लिए विद्युत लाइन विस्तार, दूरस्थ ग्रामों में बीएसएनएल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने, विद्यालयों में आधार सुधार शिविर आयोजित करने, किसानों को कृषि उपकरणों पर अनुदान दिलाने तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण करने निर्देश दिए है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल सोनपिपरे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, नगरपालिका सीएमओ रामचंद्र यादव, जनपद पंचायत ओरछा के सीईओ लोकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला अस्पताल नारायणपुर में 10 माह बाद फिर शुरू हुई मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा, 6 मरीजों का सफल ऑपरेशन
नारायणपुर, 09 मार्च 2026 जिला अस्पताल नारायणपुर में लगभग 10 माह के अंतराल के बाद मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) ऑपरेशन की सुविधा पुनः शुरू कर दी गई है। सुविधा शुरू होने के पहले ही दिन अस्पताल में छह मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहने से मरीजों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार लंबे समय से क्षेत्र के मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें आर्थिक और समय दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से नारायणपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर अनुषा सिंह और ऑपरेशन थियेटर की टीम ने आधुनिक तकनीक और पूरी सावधानी के साथ सभी छह मरीजों का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाएंगे, ताकि जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इससे जिले में नेत्र उपचार सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस पहल को सफल बनाने में जिला प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समन्वय बनाकर इस सुविधा को पुनः शुरू किया, जिससे अब जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
जिला अस्पताल नारायणपुर में 10 माह बाद फिर शुरू हुई मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा, 6 मरीजों का सफल ऑपरेशन
नारायणपुर, 09 मार्च 2026 जिला अस्पताल नारायणपुर में लगभग 10 माह के अंतराल के बाद मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) ऑपरेशन की सुविधा पुनः शुरू कर दी गई है। सुविधा शुरू होने के पहले ही दिन अस्पताल में छह मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन सफल रहने से मरीजों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार लंबे समय से क्षेत्र के मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रायपुर या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें आर्थिक और समय दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से नारायणपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टर अनुषा सिंह और ऑपरेशन थियेटर की टीम ने आधुनिक तकनीक और पूरी सावधानी के साथ सभी छह मरीजों का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आगे भी नियमित रूप से मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाएंगे, ताकि जिले के अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। इससे जिले में नेत्र उपचार सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इस पहल को सफल बनाने में जिला प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समन्वय बनाकर इस सुविधा को पुनः शुरू किया, जिससे अब जरूरतमंद मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
नारायणपुर में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार, कलेक्टर ने की पहल
नारायणपुर, 3 मार्च 2026 जिले में क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन की दिशा में संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने टीबी मरीज सोनू राम दुग्गा ग्राम बिंजली को अतिरिक्त पोषण सामग्री वितरित की।
कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस योजना के तहत निक्षय मित्र टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहे हैं, जो उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि दवा के साथ संतुलित पोषण टीबी उपचार की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित निक्षय मित्रों ने संकल्प लिया कि वे टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषण सहायता उपलब्ध कराते रहेंगे। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि वे टीबी उन्मूलन के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अधिक से अधिक मरीजों को गोद लेकर सहयोग प्रदान करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में टीबी मरीजों को नियमित दवाइयों के साथ-साथ पोषण सहायता भी प्रदान की जा रही है, जिससे उपचार की सफलता दर में निरंतर वृद्धि हो रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, डॉ. सुमित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर डीके कोशले, सुनिल सोनपिपरे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, सीएमएचओ डॉ. टीआर कुंवर, जिला कार्यक्रम समन्वयक जयदीप देवांगन, पीएमडीटी संगीता, एसटीएस संतोष नंद एवं एसटीएलएस प्रशांत ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नारायणपुर में विशेष स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग अभियान जारी, 32 मरीजों की पहचान
नारायणपुर 28 फरवरी 2026 जिले मे संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत् जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच एवं टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में सक्रिय रूप से जांच एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत ओरछा एवं नारायणपुर विकासखण्ड से 541 बलगम नमूनों की जांच की गई। ओरछा ब्लॉक में ट्रूनट मशीन से 50 जांच की गई। नारायणपुर ब्लॉक में ट्रूनट एवं सीबीएनएएटी के माध्यम से 491 जांच की गई। जांच के दौरान ओरछा
विकासखण्ड में 07 एवं नारायणपुर विकासखण्ड में 24 मरीज पॉजिटिव पाए गए, इस प्रकार 32 मरीजों की पहचान की गई है। सभी मरीज वर्तमान में उपचाराधीन हैं। इसके अतिरिक्त एक्स-रे जांच में 02 मरीजों में टीबी की पुष्टि की गई। उप जेल नारायणपुर में भी विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 95 बंदियों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया। संदेहास्पद पाए गए 05 बंदियों के बलगम नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। किशोरी बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित हेल्थ कैंप में किशोरियों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार ओरछा विकासखण्ड के ग्राम जटवर में विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 64 संदेहास्पद व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 02 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु लिए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय स्क्रीनिंग, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित कर जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में पसीना आने जैसे लक्षण हों तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जनसहभागिता एवं सतत निगरानी के माध्यम से नारायणपुर को शीघ्र ही टीबी मुक्त घोषित किया जा सके।
नारायणपुर में निःशुल्क बहरापन जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
नारायणपुर, 1 मार्च 2026 - हियरज़ॉप (HearZap) द्वारा नारायणपुर के बांग्ला पारा स्थित स्माइल केयर डेंटल क्लिनिक में निःशुल्क बहरापन जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में डॉ. निधि श्रीवास्तव द्वारा सुबह 11:00 बजे से शाम 2:00 बजे तक श्रवण परीक्षण और परामर्श प्रदान किया जाएगा।
शिविर में निम्नलिखित सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध होंगी:
श्रवण यंत्र पर भारी छूट
स्पीच थेरेपी
कोक्लियर इम्प्लांट परामर्श
₹0 डाउन पेमेंट पर श्रवण यंत्र की सुविधा
हियरज़ॉप छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों जैसे रायपुर, अंबिकापुर, भिलाई, बिलासपुर, धमतरी, जगदलपुर और कोरबा में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है।
शिविर में भाग लेने या होम विजिट बुक करने के लिए संपर्क करें: *9659 455 455*।
फ्री हियरिंग टेस्ट और ट्रायल के लिए QR कोड स्कैन करें।
ग्राम पंचायत भाटपाल में आयोजित किया गया सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर
नारायणपुर, 06 फरवरी 2026 जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत भाटपाल में एडसिल (इंडिया) लिमिटेड की कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य संवेदनशील एवं वंचित समुदायों में सिकल सेल एनीमिया की समय पर पहचान और जागरूकता बढ़ाना है। यह परियोजना राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम एवं कुलदीप सिंह चौहान एवं डॉ. लखन सिंह राजपूत के द्वारा बनयान रूफ फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से क्रियान्वित की जा रही है। शिविर में लाभार्थियों 200की गई और जो 5 लोग पॉजिटिव पाए गए उन्हें परामर्श दिया गया। यह पहल समावेशी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति एडसिल इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस दौरान बनयान रूफ फाउंडेशन से स्टेट कॉर्डिनेटर प्रवीण कुमार एवं स्टाफ नर्स पिंकी सूर्यवंशी एवं लैब टेक्निशियान कुंती नेताम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इस सफल आयोजन में सरपंच भूरवा सलाम एवं स्कूल के प्रिंसिपल भरतचंद देहारी एवं शिक्षक अरविंद टोप्पो, कुलदीप तिर्की, विवेक रामटेके बिरजू एवं सभी ग्राम वासियों का मुख्य रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दिव्यांग गुड्डू कोर्राम को मिली नई रफ्तार, कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देश पर मिली बैटरी चलित ट्राईसाइकिल
नारायणपुर, 04 जनवरी 2026
कलेक्टर जनदर्शन एक बार फिर संवेदनशील एवं जनहितैषी प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। ग्राम करमरी निवासी दिव्यांग गुड्डू कोर्राम पिता सेबीराम कोर्राम को कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से तत्काल राहत एवं नई उम्मीद मिली।
कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में प्रस्तुत आवेदन पर गंभीरता और संवेदनशीलता दिखाते हुए समाज कल्याण विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप मौके पर ही गुड्डू कोर्राम को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
ग्राम करमरी निवासी गुड्डू कोर्राम एक दुर्घटना में पेड़ से गिरने के कारण शारीरिक रूप से दिव्यांग हो गए थे। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले गुड्डू पूर्व में कृषि कार्य करते थे। शारीरिक असमर्थता के बावजूद उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति बनाए रखी, लेकिन आवागमन में कठिनाई के कारण उन्हें परिजनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था।
बैटरी चलित ट्राईसाइकिल मिलने से अब गुड्डू कोर्राम को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। ट्राईसाइकिल पाकर उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।
इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गुड्डू कोर्राम को आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा की जाएगी। त्वरित सहायता से अभिभूत गुड्डू कोर्राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मोतियाबिन्द मुक्त भारत अभियान के तहत् गारपा में आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर
नारायणपुर, 21 जनवरी 2026 कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार अटल वयो अभ्युदय योजना के स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिजन्स अंतर्गत “मोतियाबिन्द मुक्त भारत” कार्ययोजना के तहत् नियद नेल्लानार एवं वामपंथी उग्रवाद प्रभावित ग्राम पंचायतों के वरिष्ठ नागरिकों के चिन्हांकन हेतु 19 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत गारपा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य मोतियाबिन्द से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उन्हें उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में जिला चिकित्सा अधिकारी, नेत्र सहायक अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 26 वरिष्ठ नागरिक मोतियाबिन्द की समस्या से पीड़ित पाए गए, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार किया गया और आगे की प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इस शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है तथा दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
नशामुक्त भारत की ओर कदम: गारपा में जन&जागरूकता कार्यक्रम ने बढ़ाया नशे के खिलाफ जागरूकता
नारायणपुर, 20 जनवरी 2026 नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत गारपा में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम नागरिकों, युवाओं एवं वृद्धजनों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान पर प्रकाश डाला गया। उपस्थितजनों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने तथा नशामुक्त वातावरण बनाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर पेंशन धारियों को भी नशामुक्त भारत अभियान से जोड़ा गया, ताकि वे समाज में सकारात्मक संदेश के वाहक बनकर अन्य लोगों को नशा त्यागने हेतु प्रेरित कर सकें। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की सहभागिता रही।
नारायणपुर, 16 जनवरी 2026 स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटिजन्स अंतर्गत “मोतीयाबिंद मुक्त भारत” कार्यक्रम को कार्ययोजना में सम्मिलित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य मोतीयाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर उन्हें उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है। नियद नेल्लानार एवं वामपंथी उग्रवाद ग्राम पंचायतों के वरिष्ठ नागरिकों के चिन्हांकन हेतु जिले में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से मोतीयाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की जांच कर उन्हें आगे उपचार के लिए चिन्हित किया जाएगा।
शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गारपा में 19 जनवरी को, ग्राम पंचायत भवन कच्चापाल में 21 जनवरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुतुल में 22 जनवरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में 23 जनवरी को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर दिया, टीकाकरण, कुपोषण प्रबंधन, आयुष्मान कार्ड और संस्थागत प्रसव की समीक्षा की
नारायणपुर, 14 जनवरी 2026 कलेक्टर कार्यालय नारायणपुर के सभाकक्ष में बुधवार को कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की संचालन एवं प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में जनसमुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य जांच और परीक्षण की सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले द्वारा नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने, कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराने तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव तिथि से 10 दिवस पूर्व प्रसव पूर्व संदर्भन केंद्र में भर्ती कराए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने छुटे हुए हितग्राहियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड शीघ्र तैयार करने और सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यालय में रहते हुए क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने और विकासखंड नारायणपुर एवं ओरछा में भवनविहीन स्वास्थ्य संस्थाओं के अधोसंरचना निर्माण के लिए मांग पत्र प्रस्तुत करने को कहा।
समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टी.आर. कुंवर, सिविल सर्जन विनोद भोयर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव बघेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले में सात दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंबाकू नियंत्रण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
नारायणपुर 24 दिसम्बर 2025 कलेक्टर नम्रता जैन निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना तथा जन-जन तक मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश पहुँचाना रहा।
सात दिनों तक चले इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्तरों के कार्मिकों ने भाग लिया। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (RHO), मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा जीएनएम छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
प्रशिक्षण सत्रों के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा मानसिक रोगों की पहचान, उपचार एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण टीम में डॉ. बी. एन. बनपुरिया नोडल अधिकारी, डॉ. याखिलेश्वरी ठाकुर नोडल अधिकारी, छत्रपाल साहू मनोचिकित्सीय समाज कार्यकर्ता, मनोज देवांगन कम्युनिटी पियर एवं उमेश वर्मा शामिल रहे।
कार्यशाला के दौरान डॉ. बनपुरिया ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. याखिलेश्वरी ठाकुर ने तंबाकू नियंत्रण कानून (COTPA) की जानकारी देते हुए तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताया और प्रतिभागियों को नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के माध्यम से मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मानसिक रोगियों की पहचान, तंबाकू सेवन करने वालों की काउंसलिंग तथा उन्हें उपचार एवं मुख्यधारा से जोड़ने के व्यावहारिक तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के दूरस्थ अंचलों तक मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने और तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण व प्रभावी कदम साबित होगा।
कलेक्टर नम्रता जैन ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के ऑनलाइन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश
जिला अस्पताल में मरीजों और एनआरसी में भर्ती हुए माताओं का हालचाल जाना
पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली
नारायणपुर, 23 दिसम्बर 2025 कलेक्टर नम्रता जैन ने आज जिले के स्व. बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सिंग स्टेशन, मरीज परीक्षण कक्ष, महिला मेडिकल कक्ष, आपातकालीन कक्ष, आईसीयू कक्ष, डिलीवरी कक्ष, बाल चिकित्सा वार्ड, एनआरसी, गहन नवजात शिशु सुरक्षा इकाई, आइसोलेशन कक्ष, सर्जरी कक्ष, पुरुष सर्जिकल वार्ड, बेसिक टेस्ट कक्ष, हमर लैब और दवाई भण्डार कक्ष का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर नम्रता जैन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर और डिप्टी कलेक्टर सुनिल कुमार सोनपिपरे को निर्देशित किया कि मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों के व्यवस्थित रख-रखाव और एक्सपायरी दवाओं को तत्काल हटाकर विनिष्टीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही, आयरन और विटामिन की गोलियां प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक नियमित रूप से पहुँचाने को कहा। इसके पश्चात् उन्होंने हमर लैब में खराब पड़े फ्रिज को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए ताकि नमूनों और दवाओं की गुणवत्ता बनी रहे। उन्होंने हमर लैब के निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी लेते हुए उपस्थित चिकित्सों से हमर लैब की सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
इसके पश्चात् कलेक्टर नम्रता जैन ने एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं से संवाद किया और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि माताओं को बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन बनाने की विधि भी सिखाई जाए। कलेक्टर जैन ने आईसीयू, डिलीवरी कक्ष, बाल चिकित्सा वार्ड और डायलिसिस सेंटर का भ्रमण कर मरीजों का हालचाल जाना। बाल चिकित्सा वार्ड में ईरकभट्टी से प्रसव के लिए भर्ती हुई माता बुलीबाई पोटाई और कुकड़ाझोर के माता हेमलता से भी बातचीत कर नवजात शिशुओं को वजन और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मातृत्व एवं शिशु अस्पताल के निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए उन्होंने इसे आगामी तीन माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शौचालयों और अस्पताल परिसर को नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. सुमित गर्ग, डीपीएम राजीव कुमार सिंह बघेल, चिकित्सक डॉ. डीके कश्यप, डॉ. डीबी नाग, वरिष्ठ निज सहायक दीपक हिरवानी अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद थे।
44वीं बटालियन आईटीबीपी की ए कम्पनी द्वारा हरबेल जंगल क्षेत्र से घायल ग्रामीण का सफल रेस्क्यू
आज दिनांक 30 नवम्बर 2025 को 44वीं बटालियन इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) की ए कम्पनी, जो कंपनी ऑपरेटिंग बेस (COB) जाटलूर में तैनात है, द्वारा एक घायल ग्रामीण को समय पर रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई।
घायल ग्रामीण की पहचान गाओ पोटाई, पिता — सुक्कू पोटाई, निवासी — ग्राम हरबेल के रूप में की गई, जिसे हरबेल जंगल क्षेत्र में भालू के हमले से गंभीर चोटें आई थीं।
सूचना प्राप्त होते ही COB जटलूर से एक त्वरित रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई, जहां से घायल को सुरक्षित जटलूर कैंप लाया गया। कैंप पहुँचते ही मेडिकल स्टाफ SI (GD) मेडिक सोहन लाल, CT (मेडिक) काशीदेव दर्शन् तथा CT विकास कुमार ने प्राथमिक उपचार एवं उपलब्ध सभी आपात चिकित्सा प्रदान की और घायल की स्थिति को स्थिर किया।
घायल की गंभीर स्थिति के मद्देनज़र कम्पनी कमांडर श्री शैलेन्द्र कुमार यादव ने तुरंत थाना ओरछा से एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई। इस दौरान ITBP के 12 जवान घायल ग्रामीण के साथ रहकर उसे स्वास्थ्य केंद्र ओरछा तक सुरक्षित ले गए, जहाँ आगे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
इस पूरे अभियान में ITBP जवानों की तेज कार्रवाई, कर्तव्यपरायणता एवं मानवीय संवेदना की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसके कारण घायल ग्रामीण की जान बचाई जा सकी।
मानवीय सेवा एवं जनसुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध
अबूझमाड़ जैसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी ITBP नागरिकों की सुरक्षा, सहयोग और राहत प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के तहत 700 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण
नारायणपुर, 30 नवम्बर 2025 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के अंतर्गत आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नारायणपुर तथा आंगनबाड़ी केंद्र डुमरतराई में लगभग 700 से 750 बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों की लंबाई, वजन, मलेरिया, सर्दी-खांसी, दाद-खाज-खुजली एवं अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान आई विज़न (Eye Problem), ओवरवेट एवं तीन बच्चों में मोटापे के मामले पाए गए, जिन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थान भेजा गया।
इस स्वास्थ्य परीक्षण में M.O. आयुष डॉ. रेखा भंडारी, डॉ. जितेंद्र कश्यप M.O. आयुष, फार्मासिस्ट बृजेश कुमार एएनएम सोमारी वर्धा की सक्रिय भूमिका रही। यह समस्त कार्य CMHO डॉ. टी.एल. कुवार, डीपीएम राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई के निर्देशन में संपन्न हुआ।
ण
कार्यक्रम के दौरान सामान्य सर्दी-खांसी, दाद-खाज-खुजली से प्रभावित बच्चों को दवाई प्रदान की गई तथा असामान्य स्वास्थ्य समस्याओं वाले बच्चों को आगे की चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत विद्यालय में बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली, व्यक्तिगत साफ-सफाई और निरोगी रहने के उपायो के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।
NH&130D गढ़बेगाल चौक पर भारी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण 171 चालकों की जांच
नारायणपुर, 30 नवम्बर 2025 सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130D, गढ़बेगाल चौक में भारी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य कार्यक्रम अधिकारी, अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के निर्देशों के तहत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
दो दिवसीय शिविर 28 व 29 नवंबर को आयोजित किया गया, जिसमें सहायक नोडल अधिकारी पवन मानिकपुरी के नेतृत्व में नेत्र सहायक अधिकारियों की टीम ने ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों के चालकों की आंखों की विस्तृत जांच की।
शिविर में चालकों की दृष्टि शक्ति, रंग पहचान, नाइट विजन, मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों की प्रारंभिक जांच की गई।
जांच के दौरान कुल 171 चालकों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 32 चालकों में दृष्टिदोष पाए गए। इनमें से 4 चालकों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर किया गया। जिन चालकों में आंखों से संबंधित समस्याएं पाई गईं, उन्हें वहीं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। यह पहल सड़क सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने तथा लंबी दूरी तय करने वाले भारी वाहन चालकों में दृष्टि संबंधी जोखिमों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
शासकीय कन्या बुनियादी शिक्षा परिसर, गराँजी में छात्राओं हेतु आयोजन किया गया जागरूकता कार्यक्रम
नारायणपुर, 26 नवम्बर 2025 संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव एवं न्यायालय नारायणपुर के निर्देशानुसार आज शासकीय कन्या बुनियादी शिक्षा परिसर, गराँजी में छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय श्रीमती किरण चतुर्वेदी, प्रधान सत्र न्यायाधीश एवं सुश्री गायत्री साय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के आदेशानुसार तथा सुश्री प्रतिभा मरकाम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता श्री चंद्रप्रकाश कश्यप एवं श्री घासीराम नेताम के मार्गदर्शन में छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में घासीराम नेताम ने तंबाकू नियंत्रण, नशा मुक्त भारत अभियान, पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताड़ना अधिनियम तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसके पश्चात श्रीमती वर्षा यादव ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ गुड टच–बैड टच की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी। वहीं सुश्री मनीषा बघेल ने बाल तस्करी, उससे बचाव तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री चंद्रप्रकाश कश्यप, रिटेनर अधिवक्ता ने संविधान दिवस मनाए जाने का उद्देश्य, स्वतंत्रता के पश्चात संविधान निर्माण की प्रक्रिया तथा भारत के नागरिकों को प्राप्त छह प्रकार के मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी देते हुए लिखित रूप में भी सामग्री प्रदान की।
इसके साथ ही छात्राओं को नालसा की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिनमें विधिक सेवा पात्रता, निःशुल्क अधिवक्ता सुविधा, पहचान अभियान, गुड टच–बैड टच, यातायात नियम, तंबाकू एवं नशा मुक्ति अभियान, डॉन योजना, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006
आदि शामिल थे। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री कमलेश सिंह तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने 21 नवम्बर को लगेगा विशेष शिविर नियद नेल्ला नार योजना के तहत कस्तुरमेटा, बेड़माकोटी, कुतुलनार और ईरकभट्टी में पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा
रायपुर, कोण्डागांव, कांकेर और नारायणपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर अबूझमाड़ में देंगे सेवाएं
नारायणपुर, 20 नवम्बर 2025 राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को जिले के सबसे दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाने के अपने संकल्प को तेजी से पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा हर ग्रामीण को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना को “नियद नेल्ला नार” योजना के माध्यम से सार्थक रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश पर 21 नवम्बर को घने जंगलों के बीच बसे ग्राम कस्तुरमेटा, बेडमाकोटी, कुतुलनार और ईरकभट्टी में व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जो सरकार की स्वास्थ्य प्राथमिकता को जमीनी रूप में प्रदर्शित करते हैं।
यह पहल उन ग्रामीणों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो अब तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं, जांच सुविधाओं और दवाइयों से वंचित रहे हैं। शिविरों में पहुंचने वाले लोगों को तत्काल उपचार, आवश्यक जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का लाभ मिलेगा। साथ ही जिन ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं, उनका पंजीयन स्थल पर ही किया जाएगा, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों के लिए भी निःशुल्क उपचार का मार्ग पूरी तरह खुल सकेगा। इस अभियान ने दुर्गम अंचलों के लिए स्वास्थ्य-सुरक्षा का वह दरवाजा खोला है, जिसकी प्रतीक्षा लोग लंबे समय से कर रहे थे।
शिविर में सेवाएं देने के लिए रायपुर से डॉक्टर अविनाश और डॉक्टर धीरेन्द्र, कोण्डागांव से डॉक्टर हिमाशी और डॉक्टर कुमुत खरे, कांकेर से डॉक्टर रविन्द्र वट्टी और डॉक्टर कुमार सानू साहू तथा नारायणपुर से डॉक्टर धनराज सिंह और डॉक्टर जितेन्द्र दुग्गा मौजूद रहेंगे, जो ग्रामीणों की जांच और उपचार में अपनी विशेषज्ञता देंगे।
कस्तुरमेटा का स्वास्थ्य शिविर पुलिस थाना आकाबेडा अंतर्गत आईटीबीपी 53वीं वाहिनी कैम्प में, बेड़माकोटी का शिविर पुलिस थाना कोहकामेटा अंतर्गत आईटीबीपी 41वीं वाहिनी कैम्प में, कुतुलनार का शिविर पुलिस थाना सोनपुर अंतर्गत बीएसएफ 133वीं वाहिनी कैम्प में और ईरकभट्टी का शिविर पुलिस थाना कोहकामेटा अंतर्गत बीएसएफ 135वीं वाहिनी सुरक्षा बल कैम्प में आयोजित किया जाएगा।
सरकार की यह पहल केवल एक दिवसीय शिविर नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संदेश है कि स्वास्थ्य सुविधाएं अब दूरी या परिस्थितियों की मोहताज नहीं रहेंगी। राज्य की प्राथमिकता हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने की है, और यह अभियान उसी दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है।
जिले में टाइप&1 डायबिटीज पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
नारायणपुर, 17 नवम्बर 2025 17 नवम्बर को जिले में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीआर कुंवर, श्री राजीव सिंह बघेल जिला कार्यक्रम प्रबन्धक तथा डॉ. गजेन्द्र सिंह यूनिसेफ स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मार्गदर्शन और सहयोग से प्राप्त हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान शिशु राज्य विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार भोयर द्वारा टाइप 1 डायबिटीज जो कि छत्तीसगढ़ में उभरती हुई एक गैर-संचारी रोग (Non-Communicable Disease) है, जिस पर एक विस्तृत सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में 60 सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य स्टाफ को लक्षण पहचानना, परामर्श तकनीक, सामुदायिक जागरूकता, नैदानिक प्रबंधन, पेशेंट सपोर्ट ग्रुप (Patient Support Group), राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की भूमिका तथा रोगियों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा झेली जाने वाली चुनौतियों के विषय में जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।
सत्र में यह भी बताया गया कि रोगियों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा स्वास्थ्य व्यय के कारण होने वाले आर्थिक बोझ का क्या प्रभाव पड़ता है। इन पहलुओं को समझकर स्वास्थ्य कर्मी मरीजों एवं उनके परिवारों को अधिक प्रभावी परामर्श (counselling) प्रदान कर सकते हैं।
सत्र की प्रभावशीलता का मूल्यांकन पूर्व एवं पश्चात परीक्षण (Pre-test और Post-test) के माध्यम से किया गया, जिससे प्रतिभागियों को समग्र और व्यावहारिक सीखने का अनुभव प्राप्त हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों ने इस प्रशिक्षण से महत्वपूर्ण ज्ञान और व्यावहारिक समझ हासिल की, जिसका प्रमाण उनके द्वारा दिए गए सकारात्मक फीडबैक से प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर श्री प्रवीण प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।
जिला अस्पताल परिसर और सार्वजनिक स्थलों में तंबाकू सेवन पर हुई कार्रवाई 45 चालान, ₹3000 का जुर्माना वसूला गया
नारायणपुर, 06 नवम्बर 2025 धूम्रपान निषेध अधिनियम (COTPA Act) के तहत राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) टीम द्वारा आज जिला मुख्यालय नारायणपुर में संयुक्त निरीक्षण और चलानी कार्यवाही की गई। टीम में नोडल अधिकारी डॉ. याखिलेश्वरी ठाकुर, दंत चिकित्सक डॉ. श्याम्बर सिंह (डेंटिस्ट) और श्री छत्रपाल साहू (साइकेट्रिक सोशल वर्कर) शामिल रहे। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती सरिता बंजारे तथा श्रम एवं बाल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण टीम ने जिला अस्पताल परिसर के बाहर, महका स्कूल ग्राउंड और पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में पान ठेलों व दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानदारों को बिना चेतावनी बोर्ड लगाए सिगरेट बेचते हुए पाया गया, वहीं कुछ व्यक्तियों को दुकान परिसर में धूम्रपान करते भी देखा गया।
इन उल्लंघनों पर कुल 45 चालान काटे गए और ₹3000 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
NTCP टीम ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें तथा तंबाकू उत्पादों से दूर रहकर एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।
दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा की सख्त जांच, रेस्टोरेंट्स व मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल स्वच्छता में लापरवाही पर तीन रेस्टोरेंट्स पर ₹500&₹500 का जुर्माना
नारायणपुर, 17 अक्टूबर 2025 दीपावली पर्व के मद्देनज़र खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नारायणपुर जिले के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में रेस्टोरेंट्स, मिठाई दुकानों एवं होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से मिठाइयों, तेल, नमकीन तथा तैयार खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
जांच के दौरान मुक्ता रेस्टोरेंट, कृपा होटल और अल लज़ीज़ बिरयानी सेंटर में साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर प्रत्येक पर ₹500 का चालान किया गया। अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को भविष्य में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
टीम ने बताया कि जांच का उद्देश्य त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। टीम ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, लाइसेंस अद्यतन रखने तथा मानक खाद्य सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों को चेतावनी दी गई तथा आगे उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जिला प्रशासन द्वारा सभी खाद्य विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे स्वच्छता मानकों का पालन करें ताकि दीपावली पर्व पर लोगों की सेहत सुरक्षित बनी रहे।
64 गर्भवती माताओं को मिला सुरक्षित संस्थागत प्रसव का लाभ
अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों में मातृत्व सुरक्षा के लिए चलाया गया विशेष अभियान
निरंतर निगरानी से 37 उच्च जोखिम गर्भवती माताओं का हुआ सुरक्षित प्रसव
जिला प्रशासन की विशेष पहल से अबूझमाड़ में मातृत्व हुआ सुरक्षित
नारायणपुर, 17 अक्टूबर 2025 अबूझमाड़ क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना, पहाड़ी भू-भाग और नदी-नालों से घिरे होने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीमित रही है। इसी कठिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा गर्भवती माताओं के सुरक्षित और संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत् विकासखंड ओरछा के पहुंचविहीन इलाकों में रहने वाली 64 गर्भवती माताओं का चिन्हांकन किया गया। ये वे महिलाएं थीं जो पहाड़ी और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने के कारण स्वास्थ्य संस्थाओं तक नहीं पहुंच पा रही थीं, विशेषकर बरसात के दिनों में जब नदी-नाले उफान पर होते हैं।
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को धरातल पर उतारा। चिन्हांकित गर्भवती माताओं को उनके मूल ग्रामों से निकालकर ऐसे ग्रामों में ठहराने की व्यवस्था की गई, जहां उनके रिश्तेदार रहते हैं और निकटतम स्वास्थ्य संस्था उपलब्ध है।
इस कार्य में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने लगातार गर्भवती महिलाओं के घर जाकर संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया और प्रसव तिथि से एक माह पूर्व ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कराया। इस अवधि के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी चिन्हांकित महिलाओं को राशन भी उपलब्ध कराया गया। अभियान के परिणामस्वरूप अबूझमाड़ के दुर्गम ग्रामों - चालचेर, टाहकावाड़ा, जाटलूर, पिडियाकोट, घमण्डी, गोमागाल, गट्टाकाल, आदेर और भटबेड़ा, रायनार जैसे विभिन्न पहुँचविहीन इलाकों की गर्भवती माताओं का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया।
इनमें ग्राम घमण्डी की एक गर्भवती महिला को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा प्रेरित कर ग्राम मसपुर में उसके रिश्तेदारों के घर ठहराया गया, जहां 23 अगस्त 2025 को उप स्वास्थ्य केंद्र मसपुर में उसका सफल संस्थागत प्रसव कराया गया और उसे जननी सुरक्षा योजना का लाभ भी दिया गया।
इसी प्रकार 37 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया गया। इनमें से ग्राम आदेर की एक महिला, जो एनीमिया और कमजोरी से ग्रसित थी, को निरंतर आयरन-फोलिक एसिड की खुराक और पोषण संबंधी जानकारी दी गई, जिसके फलस्वरूप उसका प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में सुरक्षित रूप से कराया गया।
यह अभियान अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल साबित हुआ है। प्रशासन का यह प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ा रहा है, बल्कि दुर्गम पहाड़ियों में सुरक्षित मातृत्व की नई उम्मीद भी जगा रहा है।
38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने आदिवासियों के लिए चलाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
छत्तीसगढ़ राज्य में 38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हुआ है।
38वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नव स्थापित कम्पनी आपरेटिंग बेस (COB) आदेर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क पशु चिकित्सा (वेटनरी) शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदेर, धोंदरबेड़ा, ओरछामेटा, इदवाया, नयनगुंडा, स्कूलपारा के ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं दवाईयों का वितरण किया गया। साथ ही पशुओं की जांच कर निशुल्क पशु औषधियां भी प्रदान की गईं।
इस कार्यक्रम में लगभग 200 स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर के पश्चात सभी ग्रामीणों के लिए सामूहिक भोजन (लंच) की व्यवस्था की गई। मेडिकल शिविर में पुरूष मरीजों की संख्या 96, महिला मरीजों की संख्या 38 और बच्चों की संख्या 15 रही, जिनका मुफ्त इलाज व दवाईयां वितरित की गईं। कुल 149 मरीजों का इलाज किया गया।
पशु चिकित्सा शिविर में गाय, बैल, सूअर, बकरी, मुर्गी और कुत्तों सहित कुल 355 पशुओं की जांच व इलाज किया गया। इस निःशुल्क मेडिकल एवं वेटनरी शिविर का आयोजन रोशन सिंह असवाल कमांडेंट 38वीं वाहिनी के दिशा-निर्देशानुसार किया गया।
इस शिविर के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों को बड़ी राहत मिली। आईटीबीपी की इस पहल से ग्रामीणों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पशु पालन के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यह कार्यक्रम स्थानीय जनता और सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्द को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा और सुरक्षा बलों के प्रति लोगों का विश्वास और दृढ़ होगा।
अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिले में हुआ विशेष आयोजन1516 बालिकाओं को दी गई स्वास्थ्य शिक्षा, एनीमिया और व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी
नारायणपुर, 12 अक्टूबर 2025
जिला नारायणपुर में "अन्तरराष्ट्रीय बालिका दिवस" के अवसर पर बालिकाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के समस्त जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इस दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को स्वास्थ्य शिक्षा, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, व्यक्तिगत स्वच्छता, हैण्डवाश की आदत और माहवारी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। चिकित्सकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारियों (आरएचओ) ने न केवल अपने-अपने स्वास्थ्य केन्द्रों में सत्र आयोजित किए बल्कि क्षेत्र के विद्यालयों और आश्रमों में भी जाकर छात्राओं से संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर विकासखण्ड नारायणपुर में 781 छात्राओं तथा ओरछा विकासखण्ड में 735 छात्राओं को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता दोनों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग की मंशा है कि हर बालिका स्वस्थ, सुरक्षित और शिक्षित वातावरण में आगे बढ़े, ताकि वे भविष्य में समाज के विकास में सशक्त भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारीपूर्ण पुस्तिकाएं वितरित की गईं और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
नेंड़नार में नारी आरोग्य उत्सव का किया गया आयोजन खेलों और योग के माध्यम से महिलाओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश
नारायणपुर, 19 सितम्बर 2025 जिले के दूरस्थ और दुर्गम ग्राम नेंड़नार में 18 सितम्बर को नारी आरोग्य उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और राज्य सरकार की नियत नेल्लानार योजना के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है।
कार्यक्रम का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेंड़नार में किया गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोनीया दुग्गा सहित समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें योग, खेलकूद, स्वास्थ्य जांच, और स्वच्छता संकल्प का आयोजन किया गया।
खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य का संदेश
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि महिलाओं के लिए पारंपरिक खेल, प्रतियोगिताएं खेल जैसे खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट और रस्साकशी का आयोजन किया गया। इन खेलों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि शारीरिक गतिविधियां न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि स्वास्थ्य बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान
इससे पहले 18 अगस्त को उप स्वास्थ्य केंद्र नेंडनार में स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया था। इसमें महिलाओं को दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं ने मिलकर ’हर घर स्वच्छता’ का संकल्प भी लिया और स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, टीकाकरण और स्वच्छता के विषय में जागरूक किया। नेंडनार जैसे दूरस्थ क्षेत्र में इस तरह का आयोजन न केवल सराहनीय है, बल्कि यह दिखाता है कि सरकार और प्रशासन मिलकर ग्रामीणों तक जरूरी सेवाएं स्वास्थ्य पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नारी आरोग्य उत्सव ने यह स्पष्ट कर दिया कि स्वास्थ्य, खेल और जागरूकता के समन्वय से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है।
17 सितम्बर को प्रधानमंत्री करेंगे मातृ वंदना योजनातर्गत मातृत्व लाभ वितरण का शुभारंभ
नारायणपुर, 16 सितम्बर 2025 स्वास्थ्य और पोषण पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2025 को मध्य प्रदेश के धार से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”, आठवें राष्ट्रीय पोषण माह तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत मातृत्व लाभ वितरण का शुभारंभ करेंगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का वेबकास्ट प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। जिला और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी, जैसे कि डीपीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर, और ओएससी, एचईडब्ल्यू, शक्ति सदन, सखी निवास, सीसीआई, सीडब्ल्यूसी और जेजेपी आदि के अधिकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने मोबाइल फोन, कार्यालय के डेस्कटॉप, लैपटॉप या टैबलेट के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हों। यह भी सुनिश्चित करें कि सभी सरकारी अस्पताल, पीएचसी, एएनएम और आशा कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में भाग लें। समूह भागीदारी के लिए कार्यालयों, सम्मेलन कक्षों या ऑडिटोरियम में व्यवस्था की जा सकती है ताकि अधिक लोगों को शामिल किया जा सके। जिला स्तरीय ग्रामीण विकास, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा, संस्कृति, युवा और खेल आदि जैसे विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों, क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों, जैसे कि महिला स्वयं सहायता समूह, माई भारत स्वयंसेवक और शिक्षकों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस कार्यक्रम को कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत और स्थानीय निकायों में प्रसारित किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें। 17 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:30 बजे से इस कार्यक्रम में इस https://pmindiawebcast.nic.in/ लिंक के माध्यम से जुड़ें
भा.ति.सी.पु. बल द्वारा एडजूम में लगाया गया मुफ्त चिकित्सा शिविर
नारायणपुर, 13 सितम्बर 2025 ओरछा तहसील के अंतर्गत आने वाले गाँव एडजूम में 38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के नए कैम्प एडजूम में प्रथम बार मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50 से अधिक स्थानीय गाँव के निवासियों जिसमें युवा स्त्री, पुरुष, वृद्ध और बच्चे शामिल थे, की मुफ्त चिकित्सीय जाँच कर दवाईयों का वितरण किया गया। जैसा कि विदित है दिनांक 1 सितंबर को 38वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा नक्सल विरोधी अभियान और "नियद नेल्लानार योजना" के अंतर्गत एडजूम गाँव में एक नए कैम्प को खोला गया है। नए कैम्प के खोले जाने से यहाँ के स्थानीय निवासियों में खुशी एवं उत्साह की लहर है और सभी स्थानीय निवासियों द्वारा नए कैम्प का हार्दिक स्वागत किया। स्थानीय निवासी चिकित्सा शिविर हेतु कैंप में पहुँच गए थे, जोकि सुरक्षा बलों के प्रति उनके विश्वास को जाहिर करता है।
चिकित्सीय जाँच एवं दवाईयों के वितरण के साथ-साथ गाँव वालों को कैंप खोले जाने का उ‌द्देश्य, भारत सरकार की इन क्षेत्रों के लिए बनाई गई योजनाओं और सार्थक प्रयासों से भी अवगत करवाया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की गई एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया।
इस मुफ्त चिकित्सा शिविर के दौरान श्री उदित नारायण, सी.ओ.बी. एडजूम कैंप कमांडर, डॉ राहुल चौरसिया, चिकित्सा अधिकारी, डॉ राजवीर सिंह, चीफ वेटरनरी अधिकारी एवं एडजूम कैंप के सभी कर्मी उपस्थित थे।
अबूझमाड़ से बचपन को नई जिंदगी कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की पहल से गंभीर रूप से बीमार बच्चा रायपुर अस्पताल में भर्ती
नारायणपुर 8 सितंबर 2025 अबूझमाड़ के परपा गांव का नन्हा बालक संजय, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी कुष्ठ रोग और अन्य जटिल बीमारियों से जूझ रहा था, आखिरकार अब इलाज की नई राह पर है। महीनों से ग्रामीण क्षेत्र में उचित चिकित्सा सुविधा के अभाव में कष्ट झेल रहे इस मासूम की सुध जब पत्रकारों और ग्रामीणों ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई को दिलाई, तो उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य अमले को बच्चे को सुरक्षित निकालने और उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ममगाईं की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने दुर्गम जंगलों से बच्चे को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्रारंभिक उपचार के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की सलाह पर रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। यहाँ IPD वार्ड B5 में संजय को भर्ती कर कई मेडिकल टेस्ट किए गए, और अब उसका व्यवस्थित इलाज शुरू हो गया है।
ग्रामीणों ने इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए कलेक्टर ममगाईं की जमकर सराहना की। उनका कहना है कि इतने दुर्गम इलाक़े से बच्चे का रेस्क्यू कर बड़े अस्पताल तक इलाज सुनिश्चित कराना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है। कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि “अबूझमाड़ के हर बच्चे और ग्रामीण तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। संजय के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि यदि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से प्रशासन काम करे, तो अबूझमाड़ जैसे दूरदराज इलाक़ों के मासूमों के जीवन में भी उम्मीद की किरण जग सकती है।
अबूझमाड़ से बचपन को नई जिंदगी कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की पहल से गंभीर रूप से बीमार बच्चा रायपुर अस्पताल में भर्ती
नारायणपुर 8 सितंबर 2025 अबूझमाड़ के परपा गांव का नन्हा बालक संजय, जो लंबे समय से गंभीर बीमारी कुष्ठ रोग और अन्य जटिल बीमारियों से जूझ रहा था, आखिरकार अब इलाज की नई राह पर है। महीनों से ग्रामीण क्षेत्र में उचित चिकित्सा सुविधा के अभाव में कष्ट झेल रहे इस मासूम की सुध जब पत्रकारों और ग्रामीणों ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई को दिलाई, तो उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य अमले को बच्चे को सुरक्षित निकालने और उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ममगाईं की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने दुर्गम जंगलों से बच्चे को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्रारंभिक उपचार के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की सलाह पर रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। यहाँ IPD वार्ड B5 में संजय को भर्ती कर कई मेडिकल टेस्ट किए गए, और अब उसका व्यवस्थित इलाज शुरू हो गया है।
ग्रामीणों ने इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए कलेक्टर ममगाईं की जमकर सराहना की। उनका कहना है कि इतने दुर्गम इलाक़े से बच्चे का रेस्क्यू कर बड़े अस्पताल तक इलाज सुनिश्चित कराना प्रशासन की बड़ी उपलब्धि है। कलेक्टर ममगाईं ने कहा कि “अबूझमाड़ के हर बच्चे और ग्रामीण तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। संजय के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि यदि संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से प्रशासन काम करे, तो अबूझमाड़ जैसे दूरदराज इलाक़ों के मासूमों के जीवन में भी उम्मीद की किरण जग सकती है।
नारायणपुर पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
नारायणपुर जिले में पुलिस द्वारा "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैली, बैठक और चर्चा आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिनसन गुरिया ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना और उन्हें शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। नारायणपुर पुलिस नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है और आगे भी इस दिशा में प्रयासरत रहेगी।
नारायणपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयोजित की। थाना धौड़ाई में सरपंच श्री सोमेश नेताम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री गणेश राम दुग्गा, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, पुलिस स्टाफ एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को चॉकलेट वितरित किए गए।
इसी तरह थाना कोहकामेटा ग्राम कच्चापाल में नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयोजित की गई जिसमें ग्रामीणों एवं पुलिस स्टाफ ने भाग लेकर नशा से दूर रहने का संकल्प लिया। थाना सोनपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर नशा के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम, धोखाधड़ी, नक्सलवाद से होने वाली हानि और शिक्षा के महत्व के विषय में जानकारी दी गई।
थाना एडका में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ चर्चा कर गांव-गांव जाकर लोगों को नशा मुक्ति एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। थाना झाराघाटी में माध्यमिक विद्यालय कोंगरा में शिक्षकों, छात्रों एवं पुलिस स्टाफ के साथ गांव में रैली निकालकर लोगों को नशा सेवन से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया।
थाना कुकड़ाझोर में स्कूली बच्चों की सहायता से रैली निकालकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। नारायणपुर पुलिस का यह अभियान जिले में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मंगली की मातृत्व यात्रा: जननी सुरक्षा योजना ने दी नई उम्मीद
नारायणपुर, 11 अगस्त 2025 ओरछा विकासखण्ड, नारायणपुर का एक दूरस्थ और दुर्गम इलाका, जहां पहुंचना एक बड़ी चुनौती है। इसी क्षेत्र का एक छोटा सा ग्राम है चालचेर, जो कि मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सड़क, नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के बावजूद, यहां की महिलाएं अब सुरक्षित मातृत्व की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं और इसका श्रेय जाता है जननी सुरक्षा योजना को।
इसी ग्राम की रहने वाली मंगली, एक गरीब गर्भवती महिला, जिनके लिए प्रसव एक चिंता का विषय था। लेकिन जननी सुरक्षा योजना के तहत, मंगली को न केवल स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं, बल्कि एएनएम की मदद से गर्भावस्था के दौरान ही ग्रामीण बैंक, ओरछा में उनका खाता खुलवाया गया।
समय पर उनकी प्रसव तिथि आने पर, मंगली को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ओरछा में लाया गया, जहां उनका सफल संस्थागत प्रसव हुआ। इसके पश्चात योजना के अंतर्गत उन्हें 1,400 रुपये की प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी गई। मंगली को न केवल सुरक्षित मातृत्व का अनुभव हुआ, बल्कि आर्थिक सहायता भी प्राप्त हुई।
अब मंगली इस योजना से मिली सहायता और अनुभव को अपने गांव की अन्य महिलाओं के साथ साझा कर रही हैं और उन्हें भी संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके प्रयासों का असर यह हुआ है कि चालचेर जैसी पहुंच विहीन बस्तियों में भी महिलाएं अब स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर प्रसव करवाने लगी हैं।
परिणाम और प्रगति
विकासखण्ड ओरछा में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 932 प्रसव हुए हैं, जिनमें से 742 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का सीधा लाभ मिल चुका है। यह योजना न केवल माताओं और नवजात शिशुओं की जान बचा रही है, बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा की भावना भी दे रही है।
पीएचसी बेनूर के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर लापरवाही, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर फार्मासिस्ट बर्खास्त
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी — स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
नारायणपुर, 08 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फार्मेसी स्टोर में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते पदस्थ फार्मासिस्ट श्री अरसद रिजवी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
निरीक्षण के समय स्टोर में एक्सपायरी और बिना एक्सपायरी की दवाइयां एक साथ रखी हुई पाई गईं। इसके अतिरिक्त स्टॉक रजिस्टर का संधारण भी नहीं किया गया था। धूल से ढकी दवाइयों की स्थिति और एक्सपायरी दवाइयों का संग्रहण स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक पाया गया। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के विपरीत एवं दाण्डिक अपराध की श्रेणी में आता है।
मंत्री श्री जायसवाल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए संबंधित फार्मासिस्ट को नियुक्ति आदेश की शर्तों के कंडिका क्रमांक 10 के तहत सेवा से तत्काल पृथक करने का आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त न करने का स्पष्ट संदेश देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया बद्रीनाथ बघेल जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
मरीजों का हालचाल पूछा, शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की
पोषण पुनर्वास केंद्र को आकर्षक एवं सौंदर्यीकरण बनाने दिये निर्देश
स्वास्थ्य जांच सुविधाओं संबंधी जानकारी लेकर चिकित्सों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
नवनिर्मित एमसीएच अस्पताल का किया अवलोकन, निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के दिये निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने एसएनसीयू अतिरिक्त कक्ष का किया उद्घाटन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर में पदस्थ फार्मासिस्ट को बर्खास्त करने के दिये निर्देश
नारायणपुर, 07 जनवरी 2025 बद्रीनाथ बघेल जिला चिकित्सालय का प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, नर्सिंग स्टेशन, लेबर रूम, महिला शिशु वार्ड, मरीज परीक्षण कक्ष, महिला मेडिकल कक्ष, आपातकालीन कक्ष, आईसीयू कक्ष, डिलीवरी कक्ष, बाल चिकित्सा वार्ड, एनआरसी, गहन नवजात शिशु सुरक्षा इकाई, आइसोलेशन कक्ष, सर्जरी कक्ष, पुरुष सर्जिकल वार्ड, ब्लड बैंक कक्ष, एक्स-रे कक्ष, बेसिक टेस्ट कक्ष और हमर लैब का अवलोकन किया।
उन्होंने ने ओपीडी पंजीयन कक्ष में पंजीयन की जानकारी लेते हुए अस्पताल का जायजा किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बायोकैमिस्ट्री मशीन का अवलोकन करते हुए उचित रखरखाव करने सीएमएचओ को दिये। अस्पताल में सुगर मलेरिया की जांच समय पर कराएं ताकि मरीजों को बिमारी का सामना करना न पडे़। उन्होंने अस्पताल के डायलेसिस कक्ष का अवलोकन करते हुए साफ सफाई एवं अस्पताल को आकर्षक बनाने निर्देशित किये। अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके हालचाल पूछा और शीघ्र स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्वास्थ्य जांच कक्ष के चिकित्सकों से जानकारी ली, जहां चिकित्सों ने बताया कि माह में नियमित मरीजों की जांच की जाती है। नर्सिंग स्टेशन कक्ष के निरीक्षण दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डिलीवरी का ब्यौरा लिया। उन्होंने बाल चिकित्सा वार्ड में मरीजों से बातचीत कर बीमारी और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस पखवाड़ा में एनआरसी में बच्चों की भर्ती हैं। उन्होंने बच्चों की माताओं से पौष्टिक भोजन और अस्पताल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हमर लैब के निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी लेते हुए उपस्थित चिकित्सों से हमर लैब की सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। एक्स-रे कक्ष के निरीक्षण के दौरान एक्स-रे प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन लोगों का एक्स-रे नियमित रूप से किया जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के दवाई स्टोर कक्ष, आयुष्मान पंजीयन कक्ष का अवलोकन करते हुए मरीजों को दी जाने वाली दवाईयों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल परिसर में 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूर्ण करने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेनूर का निरीक्षण कर अस्पताल की साफ सफाई और मरीजों के लिए बिस्तरों की व्यवस्था करने निर्देश दिये। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ फार्मासिस्ट असद रिजवी को कार्य में लापरवाही पाये जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सरपंच छोटेडोंगर संध्या पवार, जनप्रतिनिधि पार्षदगण, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. राज, सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयर, डीपीएम राजीव कुमार सिंह बघेल सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद थे।
बस्तर के लिए बड़ी खुशखबरी: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशियलिटी और महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का निरीक्षण
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज, महारानी जिला चिकित्सालय और निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने आभा ऐप की भी सराहना की, जो मरीजों के पंजीयन और उपचार की स्थिति का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखता है।
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की विशेषताएं
बड़े शहरों जैसी विशेषज्ञ सेवाएं*: इस अस्पताल में बस्तर अंचल के लोगों को अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिलेगी।
आधुनिक सुविधाएं*: अस्पताल में मरीजों के लिए विभिन्न वार्ड, आईसीयू और अन्य सुविधाएं होंगी।
300-बेड वाला महारानी अस्पताल*: महारानी अस्पताल को 300-बेड वाला आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्माणाधीन अस्पताल को जल्द पूरा करने और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात शिशुओं के गहन चिकित्सा इकाई, शिशु वार्ड और सर्जिकल वार्ड का भी निरीक्षण किये।
जिले के विभिन्न प्रष्ठिानों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया जा रहा जांच
नारायणपुर, 22 जुलाई 2025 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा के निर्देशानुसार आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए 21 जुलाई को अभियान चलाकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में खोवा एवं पनीर की जांच की जा रही है।, जिसके परिपालन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के मार्गदर्शन में भिहित अधिकारी सह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर नेताम द्वारा 21 जुलाई से जिले के विभिन्न प्रष्ठिानों में जांच किया जा रहा है। पुराना बस स्टैंड शाहिना डेलीनीड्स जय स्तंभ चौक के द्वारा पनीर को बाहर से लाया जा रहा था, जिस कारण खाद्य पदार्थ खुला पनीर में मिलावट की आशंका को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा विधिक खाद्य नमूना संकलित किया गया तथा उक्त खाद्य नमूना के गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर को प्रेषित किया गया। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ममगाईं ने किया भाटपाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी और छात्रावास का औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य केंद्र में संचालित व्यवस्था का लिया जायजा
नारायणपुर, 22 जुलाई 2025 कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने मंगलवार को भाटपाल का दौरा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केन्द्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों की स्थिति और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से दवाओं की उपलब्धता, रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ममगाईं ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की भी अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने भाटपाल स्थित छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से चर्चा कर भोजन, नाश्ता, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, लाईट-पंखे और शौचालय की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को मिलने वाले पौष्टिक भोजन, बच्चों की उपस्थिति, खिलौना और शौचालय व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में निरंतर सुधार के निर्देश दिए तथा शासन की योजनाओं को सही रूप में धरातल पर लागू करने की बात कही। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण सेवाएं समय पर और समुचित रूप से उपलब्ध कराने निर्देशित किया।
कस्तुरमेटा में 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने स्थापित किया पशु चिकित्सालय
नारायणपुर, 15 जुलाई उप-महानिरीक्षक (क्षेत्रीय मुख्यालय भुवनेश्वर) भारत तिब्बत सीमा पुलिस श्री सजीव रोलबा द्वारा 15 जुलाई 2025 को अबुझमाड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस की सी.ओ.बी. कस्तुरमेटा में पशु चिकित्सालय का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर श्री राजीव रोलबा उप-महानिरीक्षक ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, 53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा सीओबी आकाबेडा में आम जन के लिये पहले से ही फील्ड हॉस्पीटल संचालित किया जा रहा है। जिससे आप सभी ग्रामवासी स्वास्थ्य लाभ ले रहे है साथ ही आज कस्तुरमेटा में पशु चिकित्सालय स्थापित होने से ग्रामीण ईलाकों में पशुधन विकाश को बढावा मिलेगा। इस हॉस्पीटल का मुख्य उदेश्य पशु पालको को पशुधन की देखभाल और प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित करना है साथ ही पशुधन की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार करना, पशुपालकों को पशुधन के स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा पशुधन की बीमारियों के निदान एवं उपचार करना व समय-समय पर विभिन्न प्रकार की मौसमी बीमारियों के लिये टीकाकरण व दवाईयां वितरित करना है। भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा पशुधन विकास के लिए संचालित विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को अबूझमाड़ क्षेत्र के प्रत्येक गावं में पहुँचाने में सहयोग किया जायेगा। जिससे सभी ग्रामीण वासियों को पशुधन व दुग्ध उत्पादन से रोजगार के अवसर मिलेंगें। 53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की इस पहल का उपस्थित समस्त ग्रामवासियों ने सराहना की। इस मौके पर श्री संजय कुमार, सेनानी, 53वीं वाहिनी, श्री राजीव गुप्ता, सेनानी, 45वीं वाहिनी, श्री अनिल चौधरी, उप-सेनानी, 53वी वाहिनी, रजनीकांत उप-सेनानी, 45वीं वाहिनी, डॉ० सुप्रदीप रेड्‌डी (एस०एम०ओ) 53वी वाहिनी, डॉ० मोहन सुंदरम एन० (एस०वी०ओ०) 45वीं वाहिनी, अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे
चिरायु योजना से रोशनी के आंख के कैंसर का हुआ सफल ईलाज
नारायणपुर, 11 जुलाई 2025 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी चिरायु योजना प्रदेश के बच्चों के लिए वरदान साचित हो रही है। इस योजना के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष के गंभीर रोग से पीड़ित बच्चों को मुफ्त एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर उनकी जिन्दगी को नई दिशा दी जा रही है, जिला नारायणपुर के भी बहुत से बच्चे चिरायु योजना से लाभान्वित हो रहें है। विकासखण्ड नारायणपुर की टीम श्बी के सदस्य डॉ. कुंवर सिंह उसेण्डी, डॉ. इति तिवारी, श्रीमती लक्ष्मीप्रिया देवांगन, छबीला नेत्ताम एवं अरुणा नेताम के द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र एडंगपाल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के दौरान पाया गया कि एक 4 वर्ष की बच्ची रोशनी पोटाई पिता रामनाथ पोटाई के दाएँ आंख में घाव बना हुआ है और आंसूनुमा खून से युक्त पानी भी आ रहा है, पूछने पर पता चला कि यह घाव 02 साल से है और पारंपरिक ईलाज करवा रहे हैं। टीम द्वारा परिजन को बुलवाकर ईलाज हेतु समझाईश दी गई. पहले तो वे जंगली ईलाज चल रहा है कहते हुए मना करते रहे लेकिन टीम के चिकित्सक डॉ. कुंवर सिंह उसेण्डी एवं डॉ इति तिवारी के द्वारा आंख में बने घाव के ईलाज में विलंब से होने वाली परेशानी के बारे में समझाकर जिला अस्पताल में ईलाज के लिए तैयार कर लिया गया है। जिला अस्पताल नारायणपुर में नेत्र विशेषज्ञ को दिखाने पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज रायपुर ले जाने की सलाह दी। टीम द्वारा रोशनी पोटाई को मेडिकल कॉलेज रायपुर लाकर जांच उपरांत ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। रोशनी के आंख का ऑपरेशन हुआ और घाव का कुछ टुकड़ा (सैंपल) बायोप्सी के लिए भेजा गया। कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी देकर रिपोर्ट आने पर 01 माह बाद पुनः आने को कहा गया।
एक माह बाद जब चिरायु टीम रोशनी के घर फॉलो अप के लिए पहुंची तब पाया कि रोशनी के आंख का घाव पुनः उभरकर बाहर आ गया है, दूसरे ही दिन टीम ने मेडिकल कॉलेज रायपुर ले जाकर जांच करवाया। बायोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि रोशनी के आंख में केसर है जिसकी वजह से आंख का घाव बढ़ता ही जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के सलाह पर रोशनी का कैसर विभाग में भर्ती कर आंख के कैंसर (रेटिनोब्लास्टोमा) का ईलाज प्रारंभ हुआ। 21-21 दिन के अंतराल में उसे 05 सेशन किमोथेरेपी दिया गया। अब रोशनी का आंख में कैंसर वाला भाव पूर्णतः ठीक हो चुका है, घाव के ठीक होने से रोशनी के चेहरे में खुशी है। माना कि रोशनी दुनिया को एक आंख से ही देख पायेगी लेकिन उक्त बीमारी से होने वाली जटिलतओं से वह मुक्त हो चुकी है। अब वह अन्य बच्चों की तरह सकुशल विद्यालय जा रही है।
रोशनी के ईलाज की पूरी प्रकिया में कलेक्टर महोदया श्रीमती प्रतिष्ठा मनगई का मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश अमूल्य रहा। इसमें सीएमएचओ और डीपीएम का विशेष सहयोग रहा साथ ही चिरायु टीम के सभी सदस्यों की रोशनी के पूर्णतः ईलाज में सराहनीय भूमिका रही। रोशनी के आंख के कैंसर का सफलतम ईलाज से न केवल परिजन अपितु गांव वाले भी खुश हैं और सरकार के इस महत्वाकांक्षी चिरायु योजना का आभार जता रहे।